Rajasthan BSTC Second Seat Allotment List 2026: राजस्थान बीएसटीसी सेकंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Jul 16, 2026, 14:05 IST

Rajasthan BSTC 2nd College Allotment List 2026: राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग आज यानी 16 जुलाई को राजस्थान प्री डीएलएड 2026 के लिए सेकंड अलॉटमेंट लिस्ट जारी करने जा रहा है। सभी उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर Rajasthan BSTC Second Seat Allotment List 2026 PDF डाउनलोड कर सकेंगे।

राजस्थान बीएसटीसी सेकंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 PDF लिंक
राजस्थान बीएसटीसी सेकंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 PDF लिंक

Rajasthan BSTC Second Seat Allotment List 2026: राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) 2026 काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा की ओर से आज 16 जुलाई को आधिकारिक पोर्टल predeledraj2026.com पर BSTC Second College Allotment List 2026 घोषित की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें प्रथम चरण के सीट आवंटन (1st Seat Allotment List) में कोई कॉलेज नहीं मिला था, या जो सेकंड फेज की काउंसलिंग के योग्य हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

यहां क्लिक करें:- BSTC 2nd Seat Allotment List 2026 Link 

Rajasthan BSTC Second Seat Allotment List Schedule

Rajasthan BSTC (DElEd) 2026 सेकंड काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल

राजस्थान के D.El.Ed (BSTC) कोर्स सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए दूसरी काउंसलिंग शुरू हो रही है। पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट और अपवर्ड मूवमेंट के बाद बची हुई सीटों के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल नीचे दिया गया है:

क्र. सं.

विवरण

तिथि 

1

द्वितीय काउंसलिंग हेतु आवेदन पत्र में संशोधन एवं ₹200 ऑनलाइन शुल्क का भुगतान

10-07-2026 से 13-07-2026

2

द्वितीय काउंसलिंग हेतु आवेदन करना(i) जिन अभ्यर्थियों ने प्रथम काउंसलिंग हेतु आवेदन नहीं किया था, वे ₹3000 ऑनलाइन शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते हैं।(ii) जिन अभ्यर्थियों ने प्रथम काउंसलिंग में ₹3000 शुल्क जमा किया था, उन्हें पुनः शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

10-07-2026 से 13-07-2026

3

प्रथम काउंसलिंग में चयनित संस्था आवंटन से वंचित तथा अपवर्ड मूवमेंट वाले अभ्यर्थियों द्वारा द्वितीय काउंसलिंग में भाग लेना

10-07-2026 से 13-07-2026

4

द्वितीय काउंसलिंग के तहत शिक्षक शिक्षा संस्थानों द्वारा आवेदन 

16-07-2026

5

द्वितीय काउंसलिंग के पश्चात संस्थान फीस ₹13,555 ऑनलाइन जमा करवाना (पूर्व में जमा होने पर पुनः आवश्यक नहीं)

16-07-2026 से 20-07-2026

6

आवंटित शिक्षक शिक्षा संस्थान में अभ्यर्थियों द्वारा रिपोर्टिंग करना

16-07-2026 से 21-07-2026

7

शिक्षक शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रवेशित अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं दस्तावेजों का सत्यापन कर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना

16-07-2026 से 21-07-2026

8

संस्था द्वारा प्रमाणीकृत अभ्यर्थी अपने स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्रिंट करना

16-07-2026 से 21-07-2026

राजस्थान BSTC 2nd सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना राजस्थान BSTC सेकंड सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।

  2. होम पेज पर "BSTC Second Seat Allotment 2026" लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपनी Counselling ID/Roll Number और Date of Birth दर्ज करें।

  4. Submit बटन पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट दिखाई देगा।

  6. अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

BSTC सेकंड सीट अलॉटमेंट के बाद क्या करना होगा?

जिन अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में कॉलेज आवंटित होगा, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करना होगा और आवंटित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में रिपोर्ट कर दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। समय पर रिपोर्टिंग नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द की जा सकती है।

अभ्यर्थी को किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?

कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे:

  • BSTC 2026 सीट अलॉटमेंट लेटर

  • BSTC स्कोरकार्ड

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

  • मूल निवास प्रमाण पत्र

  • आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • अन्य आवश्यक दस्तावेज, जैसा कि काउंसलिंग निर्देशों में बताया गया है।

उम्मीदवार अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज कॉलेज का नाम, श्रेणी, आवेदन संख्या और अन्य विवरण का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 16, 2026, 13:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News