Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 4,471 पोस्ट पर रजिस्ट्रेशन जारी, 27 सितंबर से पहले ऐसे करें अप्लाई

Last Updated: Sep 2, 2026, 18:27 IST

10th & ITI Railway Jobs 2026: साउथर्न रेलवे में प्रशिक्षु भर्ती 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 27 सितंबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जारी रहेगी।

Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 4,471 पोस्ट पर रजिस्ट्रेशन जारी, 27 सितंबर से पहले ऐसे करें अप्लाई
Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 4,471 पोस्ट पर रजिस्ट्रेशन जारी, 27 सितंबर से पहले ऐसे करें अप्लाई

Railway RRC SR Apprentice Vacancy 2026 Out: साउथर्न रेलवे (Southern Railway - RRC SR) ने 10वीं पास, 12वीं (PCB) और ITI डिप्लोमा छात्रों के लिए 4,471 पोस्ट पर 'एक्ट अप्रेंटिस भर्ती 2026' का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती में 163 पोस्ट फ्रेशर छात्रों के लिए निर्धारित कि गई है। साथ ही, 4308 पोस्ट Ex-ITI छात्रों के लिए निर्धारित हैं। अगर आप रेलवे में बिना किसी लिखित एग्जाम के सीधे अप्रेंटिसशिप करने और भविष्य में रेलवे की ग्रुप डी (Group D) भर्तियों में 20% आरक्षण का लाभ उठाना चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन मौका है। छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। साथ ही, छात्र इसे 27 सितंबर 2-026 तक शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं।

इस भर्ती में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, COPA, पेंटर और अन्य संबंधित ट्रेडों में अप्रेंटिसशिप का अवसर दिया जाएगा। साथ ही, चुने गए छात्रों को महीने की स्टाइपेंड के बारे में जानने के लिए यहां पढ़े। 

Railway Apprentice Recruitment 2026 Details 

रेलवे में 4,471 पोस्ट पर रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

भर्ती संस्था (Authority)

साउथर्न रेलवे (RRC SR, चेन्नई)

विज्ञापन संख्या

Notification No. 01/2026

कुल पोस्ट 

4,471 पोस्ट (Fresher: 163 | Ex-ITI: 4,308)

रजिस्ट्रेशन मोड

ऑनलाइन (Online)

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट

28 अगस्त 2026

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

27 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

सेलेक्शन प्रोसेस 

मेरिट लिस्ट 

स्टाइपेंड 

8,200 - 9,600 हर महीने

आधिकारिक वेबसाइट

sr.indianrailways.gov.in

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के बारे में यहां से जानें

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए छात्रों को अलग-अलग कैटेगरियों में बांटा गया है। यहां से दोनों के बारे में डिटेल्ड जानकारी लें। 

1. Educational Qualification

  • फ्रेशर कैटेगरी(फिटर, वेल्डर, पेंटर): न्यूनतम 50% मार्क्स के साथ 10वीं पास होना जरूरी है।
  • MLT फ्रेशर (Radiology/Pathology/Cardiology): 50% मार्क्स के साथ 12वीं के फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी - PCB सब्जेक्ट से पास होना चाहिए।
  • Ex-ITI कैटेगरी: न्यूनतम 50% मार्क्स के साथ 10वीं पास और संबंधित ट्रेड जैसे- Electrician, Fitter, COPA, Welder, Turner, Diesel Mechanic आदि में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट।

2. Age Limit as on 28-08-2026

  • फ्रेशर पद (Fitter/Painter/Welder): 15 साल से 22 साल
  • Ex-ITI एवं MLT पद: 15 साल से 24 साल 
  • आयु में छूट: OBC छात्रों को 3 साल, SC/ST छात्रों को 5 साल तथा PwBD छात्रों को 10 साल की ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

साउथर्न रेलवे भर्ती 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक 

साउथर्न रेलवे ने 28 अगस्त, 2026 से 4,471 अप्रेंटिस पोस्ट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दी है। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से रजिस्ट कर सकते हैं। 

साउथर्न रेलवे प्रशिक्षु भर्ती 2026

यहां क्लिक करें

Railway Apprentice Jobs 2026: रजिस्ट्रेशन फीस 

कैटेगरी

फीस 

सामान्य / OBC / EWS

100/-

SC / ST / PwBD / सभी महिला छात्र 

निःशुल्क (0/-)

छात्रों को फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड जैसे Net Banking, Debit Card, UPI, Credit Card आदि की मदद से किया जाएगा।

सेलेक्शन प्रक्रिया और स्टाइपेंड 

  • बिना लिखित एग्जाम के सीधा सेलेक्शन: छात्रों का सेलेक्शन किसी भी लिखित एग्जाम या इंटरव्यू के बिना किया जाएगा। सेलेक्टेड छात्रों को 10वीं/12वीं और ITI में प्राप्त मार्क्स के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट (Merit List) से होगा।
  • महीने की स्टाइपेंड: ट्रेनिंग के दौरान सेलेक्टेड छात्रों को नियम के अनुसार 8,200 से 9,600 तक की हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Railway RRC SR Apprentice Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

छात्र Railway RRC SR Apprentice Vacancy 2026 में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर News & Updates के अंतर्गत Personnel Branch Information सेक्शन में जाएं।
  3. Act Apprentice Notification No. 01/2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपनी प्राथमिक जानकारी फिल कर नया रजिस्ट्रेशन करें।
  5. शैक्षणिक डिटेल्स, 10वीं/ITI के मार्क्स और पसंदीदा ट्रेड चुनें।
  6. डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सिग्नेचर, 10वीं/12वीं मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट और जाति प्रमाण पत्र को अपलोड करें।
  7. 100 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करें। 
  8. फिर, फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।

यहां भी पढ़े: Ram Mandir First CEO 2026 LIVE: राम मंदिर को आज मिलेगा पहला CEO, रेस में ये 3 पूर्व IPS और IAS अफसर

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 2, 2026, 18:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News