PFRDA Grade A Assistant Manager Result 2025 OUT: राष्ट्रीय पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने ग्रेड-ए असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम आज, 24 सितंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट pfrda.org.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। जारी किए गए PFRDA ग्रेड-ए रिजल्ट 2025 को पीडीएफ प्रारूप में अपलोड किया गया है, जिसमें उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्होंने फेज-II (ऑनलाइन परीक्षा) के लिए योग्यता हासिल की है। फेज-2 परीक्षा 6 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को आयोजित की जाएगी।
PFRDA Grade A Result 2025: पीएफआरडीए ग्रेड ए सहायक प्रबंधक परीक्षा हाइलाइट्स
पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.pfrda.org.in के करियर पेज पर परिणाम पीडीएफ के रूप में जारी कर दिया है।पीडीएफ में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं जिन्होंने 06 सितंबर 2025 (शनिवार) को आयोजित चरण-I ऑनलाइन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है और जिन्हें 06 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को होने वाली चरण-II ऑनलाइन परीक्षा के लिए चुना गया है। परीक्षा परिणाम और अन्य विवरण नीचे दी गई तालिका में देखें।
विवरण | जानकारी |
परीक्षा आयोजन संस्था का नाम | पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) |
परीक्षा का नाम | PFRDA Grade A Exam 2025 |
पद का नाम | असिस्टेंट मैनेजर |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | 24 सितम्बर 2025 |
परीक्षा की तिथि | 6 सितम्बर 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | pfrda.org.in |
PFRDA Grade A Assistant Manager Result 2025 कैसे चेक करें?
PFRDA असिस्टेंट मैनेजर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
-
आधिकारिक वेबसाइट pfrda.org.in पर जाएं।
-
होमपेज पर ‘PFRDA Grade A Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
-
अपनी रजिस्ट्रेशन ID और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
रिजल्ट PDF या स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट करा लें।
PFRDA Grade A Result 2025 PDF Link
PFRDA ग्रेड-ए परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट www.pfrda.org.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे वेबसाइट पर दिए गए सीधे लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, नीचे दिए गए लिंक से भी आप डायरेक्ट परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें- PFRDA Grade A Result 2025 PDF
Comments
All Comments (0)
Join the conversation