NTA UGC NET Answer Key 2025: जल्द! एनटीए नेट आंसर-की, यहां net.nta.nic.in करेगा जारी

NTA NET Answer Key 2025: 25 से 29 जून, 2025 को आयोजित किए गए यूजीसी नेट एग्जाम की आंसर - की जल्द जारी कर सकता है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट आंसर-की रिलीज होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Priyanka Pal
Jul 3, 2025, 13:27 IST
NTA NET Answer Key 2025
NTA NET Answer Key 2025

NTA NET Answer Key 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 25 से 29 जून को नेट एग्जाम का आयोजन किया गया था। कैंडिडेट को अब एनटीए नेट, आंसर-की का बेसब्री से इंतजार है। जो भी कैंडिडेट इस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे आंसर - की रिलीज होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट net.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

यूजीसी नेट 2025 एग्जाम का आयोजन 25 से 29 जून, 2025 के बीच दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था।  पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे और दूसरी शिफ्ट 3 बजे से 6 बजे के बीच आयोजित की गई थी। इस एग्जाम को क्लियर करने वाले कैंडिडेट असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए एलिजिबल हो जाएंगे। 

NTA NET Answer Key 2025: महत्वपूर्ण विवरण

नीचे टेबल के जरिए कैंडिडेट एनटीए, नेट आंसर -की 2025 से जुड़ी जरूरी जानकारी देख सकते हैं:

संगठन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

परीक्षा का नाम 

यूजीसी नेट 

एग्जाम की डेट 

25 से 29 जून 2025 के बीच

शिफ्ट 

  • सुबह 9 बजे से 12 

  • दोपहर 3 बजे से 6 बजे

आंसर -की 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट

net.nta.nic.in

NTA NET Answer Key 2025: ऑब्जेक्शन दर्ज करने की फीस 

एनटीए की ओर से आंसर-की रिलीज करने के बाद कैंडिडेट को उसे डाउनलोड करना होगा। जिसके बाद कैंडिडेट क्वेश्चन के आंसर पर अपना ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए 2 से 3 दिन का टाइम कैंडिडेट के पास होगा। हरेक, क्वेश्चन पर ऑब्जेक्शन करने के लिए कैंडिडेट को 200 रुपये फीस के तौर पर जमा कराने होंगे और वैलिट प्रूफ भी देना होगा। 

NTA NET Answer Key 2025: आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?

नीचे बताए गए स्टेप के जरिए कैंडिडेट एनटीए नेट आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं:

STEP 1 कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट net.nta.nic.in पर जाएं। 

STEP 2 होम पेज पर, जाकर UGC NET Answer Key 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

STEP 3 अब अपना एप्लिकेशन नंबर और D.O.B डालकर लॉगिन करें।

STEP 4 आपको अपनी स्क्रीन पर UGC NET Answer Key 2025 दिखाई देगी। 

STEP 5 आंसर - की देखने के बाद कैंडिडेट उसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

UGC NET Answer Key 2025: आंसर-की में मौजूद डिटेल्स 

कैंडिडेट्स को आंसर-की डाउनलोड करते समय नीचे दी गई डिटेल्स को ध्यान से देखना चाहिए: 

  • एग्जाम का नाम

  • एग्जाम डेट 

  • सब्जेक्ट ID

  • एग्जाम की शिफ्ट 

  • क्वेश्चन ID

  • करेक्ट आंसर ID आदि।

UGC NET Answer Key 2025 से जुड़े FAQ -

प्रश्न - ऑब्जेक्शन उठाने के लिए कितनी फीस जमा करनी होगी?

उत्तर - हरेक, क्वेश्चन पर ऑब्जेक्शन करने के लिए कैंडिडेट को 200 रुपये फीस देनी होगी। 

प्रश्न - यूजीसी नेट आंसर -की डाउनलोड करने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल क्या हैं?

उत्तर - एप्लिकेशन नंबर और D.O.B 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Content Writer

    Priyanka Pal is a passionate writer with 2.5 years of experience in creative storytelling and research writing. She is a graduate with a BJMC from Ramlal Anand College, Delhi University. With a strong background in social media handling and education beat coverage, she brings both creativity and insight to her work. Her interests also include general knowledge and current affairs, allowing her to engage a wide range of audiences with compelling and informative content.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News