NCERT Professor Vacancy 2026:117 प्रोफेसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, पात्रता मानदंड जानें

Feb 2, 2026, 19:42 IST

NCERT Professor Vacancy 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 117 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता आगे लेख में देख सकते हैं। 

NCERT Professor Vacancy 2026
NCERT Professor Vacancy 2026

NCERT Professor Vacancy 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की ओर से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भर्तियां निकाली गई है। जिसके जरिए कुल 117 रिक्त पदों को भरा जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए पात्रता मानदंड रखने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

NCERT Professor Vacancy 2026: ऑफिशियल नोटिफिकेशन

NCERT प्रोफेसर ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ जारी कर दिया गया है। संबंधित भर्ती अभियान के तहत कुल 117 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 

NCERT प्रोफेसर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ 

यहां क्लिक करें

NCERT Professor Vacancy 2026: महत्वपूर्ण विवरण

NCERT प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (NCERT)

पद का नाम 

प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर

पदों की संख्या 

117

विज्ञापन संख्या 

177/2026

रजिस्ट्रेशन की तिथि 

31 जनवरी से 20 फरवरी, 2026 

चयन प्रक्रिया 

इंटरव्यू

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट 

ncert.nic.in

NCERT Professor Vacancy 2026: पात्रता मानदंड 

NCERT प्रोफेसर के रूप में जो उम्मीदवार अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से पहले नीचे दिए पात्रता मानदंड पूरा करना आवश्यक है। 

प्रोफेसर - संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। कम से कम 10 वर्ष का कार्य अनुभव। राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में समकक्ष स्तर का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए योग्य हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।

एसोसिएट प्रोफेसर -  पीएचडी डिग्री के साथ शैक्षणिक रिकॉर्ड, मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 8 वर्ष का अनुभव या समकक्ष योग्यता।

असिस्टेंट प्रोफेसर - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन। उपरोक्त योग्यता के अलावा यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित NET या SLET/SET उत्तीर्ण होना चाहिए। 

NCERT Professor Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

NCERT की ओर से निकाले गए प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। 

  3. अब "NCERT Academic Vacancy 2026 Recruitment" लिंक पर क्लिक करें।

  4. रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें

  5.  यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।

  6. अब फॉर्म में आवश्यक जानकारी (व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव) दर्ज करें।

  7. आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।

  8. आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।

  9. एक बार भरे हुए फॉर्म को सबमिट करने से पहले रिव्यू करें।

  10. सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट लें और उसे सुरक्षित रखें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News