UP Junior Assistant Answer Key 2026 OUT: UPSSSC जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2026 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज 2 फरवरी 2026 को जूनियर असिस्टेंट उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी जूनियर असिस्टेंट उत्तर कुंजी6 PDF डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। इससे उन्हें रिजल्ट से पहले अपनी स्थिति समझने में मदद मिलेगी। परीक्षा 1 फरवरी को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
UPSSSC Junior Assistant Answer Key 2026 PDF Download Link
UPSSSC Junior Assistant Answer Key 2026 PDF डाउनलोड लिंक एक्टिव हो गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर जूनियर असिस्टेंट आंसर की 2026 की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की के जरिए उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के ज़रिए कुल 3,284 पदों को भरा जाएगा।
| UPSSSC Junior Assistant Answer Key 2026 PDF |
UPSSSC Junior Assistant Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “View ALL News & Alerts” सेक्शन में View All पर क्लिक करें।
-
इसके बाद आयोग के विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2024, कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2023)/12 की लिखित परीक्षा की Provisional उत्तर कुंजी हेतु यहां क्लिक करें । पर क्लिक करें।
-
आंसर की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
-
PDF डाउनलोड करें और अपने उत्तरों से मिलान करें।
UP Junior Assistant Answer Key 2026: आपत्ति दर्ज करने का मौका
यदि किसी उम्मीदवार को आंसर की में किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 8 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। सभी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
UPSSSC Junior Assistant Answer Key 2026 के आगे क्या?
फाइनल आंसर की जारी होने के बाद UPSSSC Junior Assistant Result 2026 घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation