MPESB एग्जाम कैलेंडर 2026 OUT: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPESB) ने 2026 के लिए MPESB परीक्षा कैलेंडर esb.mp.gov.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट पर आने वाली परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। जारी कैलेंडर के अनुसार, परीक्षाएं फरवरी 2026 से अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।
एमपीईएसबी परीक्षा कैलेंडर 2026
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में संभावित एग्जाम डेट्स देख सकते हैं।
| क्रम संख्या | परीक्षा का नाम | परीक्षा का प्रकार | अनुमानित परीक्षा तिथि |
| 1 | तकनीकी शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार विभाग (ITI Training Officer) भर्ती परीक्षा | भर्ती परीक्षा | 18 फरवरी 2026 |
| 2 | ग्रुप-5 स्टाफ नर्स संयुक्त भर्ती परीक्षा | भर्ती परीक्षा | फरवरी 2026 |
| 3 | क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी, सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा | भर्ती परीक्षा | मार्च 2026 |
| 4 | अस्पताल असिस्टेंट ग्रेड-IV भर्ती परीक्षा, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल | भर्ती परीक्षा | मार्च 2026 |
| 5 | ग्रुप-02 सब-ग्रुप-04 भर्ती परीक्षा | भर्ती परीक्षा | अप्रैल 2026 |
| 6 | ग्रुप-3 सब इंजीनियर संयुक्त भर्ती परीक्षा | भर्ती परीक्षा | अप्रैल 2026 |
| 7 | एनिमल हसबैंड्री और डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा (ADDET) | प्रवेश परीक्षा | मई 2026 |
| 8 | ANM ट्रेनिंग सेलेक्शन टेस्ट (ANMTST) | प्रवेश परीक्षा | मई 2026 |
| 9 | प्री-नर्सिंग सेलेक्शन टेस्ट (PNST) & जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी ट्रेनिंग सेलेक्शन टेस्ट (GNMTST) | प्रवेश परीक्षा | जून 2026 |
| 10 | पोस्ट-बेसिक B.Sc. नर्सिंग (PBBSc) और M.Sc. नर्सिंग सेलेक्शन टेस्ट | प्रवेश परीक्षा | जून 2026 |
| 11 | प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) | प्रवेश परीक्षा | जून 2026 |
| 12 | मिडिल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट | पात्रता परीक्षा | जुलाई 2026 |
| 13 | प्राइमरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट | पात्रता परीक्षा | अगस्त 2026 |
| 14 | ग्रुप-02 सब-ग्रुप-02 भर्ती परीक्षा | भर्ती परीक्षा | सितंबर 2026 |
| 15 | ग्रुप-4 असिस्टेंट ग्रेड-3 स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और अन्य पद संयुक्त भर्ती परीक्षा | भर्ती परीक्षा | सितंबर 2026 |
| 16 | ग्रुप-01 सब-ग्रुप-01 & ग्रुप-02 सब-ग्रुप-01 भर्ती परीक्षा | भर्ती परीक्षा | अक्टूबर 2026 |
| 17 | पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा | भर्ती परीक्षा | अक्टूबर 2026 |

MPESB एग्जाम कैलेंडर 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को देखकर MPESB परीक्षा कैलेंडर 2026 चेक कर सकते हैं।
-
सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
फिर भाषा का चयन करें
-
वेबसाइट के होम पेज पर FOR CANDIDATES सेक्शन Exam Schedule पर क्लिक करें।
-
वहां MPESB एग्जाम कैलेंडर 2026 चेक करें और More Details पर क्लिक करके PDF डाउनलोड करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation