MP Krishi Vistar Adhikari Application Form 2026: एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि
MP Krishi Vistar Adhikari Online Form 2026: एमपी कृषि विस्तार अधिकारी ऑनलाइन आवेदन 17 जुलाई को समाप्त होने जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं।
MP Krishi Vistar Adhikari Online Form 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने जा रहे हैं। एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 जुलाई को मांगे गए थे। जिसकी अंतिम तिथि 17 जुलाई को समाप्त होने जा रही है। ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन का मौका 22 जुलाई तक दिया जाएगा।
संबंधित भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त को दो शिफ्ट में किया जाएगा।
MP Krishi Vistar Adhikari Vacancy 2026: आवेदन लिंक
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य एमपी कृषि विस्तार अधिकारी के कुल 2784 रिक्त पदों को भरना है। जिसमें जनरल 1126, ओबीसी 776, EWS444, एससी 316 और एसटी के 122 पद शामिल हैं। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं।
| एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती लिंक |
MPESB Krishi Vistar Adhikari 2026: हाइलाइट्स
एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अन्य हाइलाइट्स उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण भर्ती | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) |
| पद का नाम | कृषि विस्तार अधिकारी |
| पदों की संख्या | 2784 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 17 जुलाई, 2026 |
| शैक्षणिक योग्यता | ग्रेजुएशन या समकक्ष योग्यता |
| आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | जनरल - 560 रूपये आरक्षित - 310 रुपये |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://esb.mp.gov.in/ |
MP Krishi Vistar Adhikari Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
एमपी कृषि विस्तार अधिकारी उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। पदवार शैक्षणिक योग्यता, पात्रता मानदंड और अन्य आवश्यकताओं के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
MP Krishi Vistar Adhikari Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, MP Krishi Vistar Adhikari Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब प्रोफाइल पूरी कर लॉगिन करें।
स्टेप 4 फॉरगॉट प्रोफाइल पासवर्ड
स्टेप 5 प्रोफाइल पंजीयन में मोबाइल नंबर अपडेट एवं पासवर्ड प्राप्ति (ई केवायसी (eKYC) सत्यापन द्वारा)
स्टेप 6 प्रोफाइल पंजीयन में दस्तावेज संशोधन के लिए क्लिक करें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.