Lucknow School Summer Vacation 2026: लखनऊ में भीषण गर्मी और लू का कहर, सभी स्कूलों में समय से पहले गर्मियों की छुट्टियां घोषित

Last Updated: May 22, 2026, 18:56 IST

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भीषण गर्मी की लहर के मद्देनजर सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। राज्यवार समर वेकेशन कार्यक्रम नीचे देखें।

Lucknow School Summer Vacation 2026: लखनऊ में भीषण गर्मी और लू का कहर, सभी स्कूलों में समय से पहले गर्मियों की छुट्टियां घोषित
Lucknow School Summer Vacation 2026: लखनऊ में भीषण गर्मी और लू का कहर, सभी स्कूलों में समय से पहले गर्मियों की छुट्टियां घोषित

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आसमान से बरसती आग और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को बहुत बड़ी राहत दी है। लगातार बढ़ रहे तापमान और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की भारी लू की चेतावनी के बाद, लखनऊ के जिलाधिकारी (DM) विशाख जी ने जिले के सभी स्कूलों में समय से पहले ही समर वेकेशन लागू करने के सख्त आदेश जारी कर दिए हैं।

यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य और उन्हें हीटस्ट्रोक व डिहाइड्रेशन जैसी गंभीर समस्याओं से बचाने के लिए अचानक लिया गया है। मौसम विभाग ने आम जनता को भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए सलाह जारी की है। ऑफिशइयल नोटिस में कहा गया है, "जिले के कुछ स्कूलों ने अभी तक गर्मी की छुट्टियां घोषित नहीं की हैं, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की संभावना है।" नोटिस में शिक्षण संस्थानों से भीषण गर्मी के बीच गर्मी की छुट्टियां घोषित करने का आग्रह किया गया है।

लखनऊ स्कूल छुट्टी 2026: एक नजर में 

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश से जुड़ी मुख्य बातें नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डिटेल्स 

आदेश जारी करने वाले

जिलाधिकारी (DM), लखनऊ

छुट्टियों की शुरुआत

22 मई 2026 से प्रभावी

प्रभावित स्कूल

नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल

लागू बोर्ड

CBSE, ICSE, यूपी बोर्ड और सभी सरकारी/प्राइवेट स्कूल

मुख्य कारण

भीषण गर्मी, तेज धूप और जानलेवा लू (Severe Heatwave)

सभी बोर्डों और प्राइवेट स्कूलों पर आदेश सख्ती से लागू

प्रशासन के संज्ञान में आया था कि भीषण तापमान (जो कि 44°C के पार पहुंच रहा है) के बावजूद कुछ निजी और कॉन्वेंट स्कूल अभी भी संचालित हो रहे थे। दोपहर के समय घर लौटते वक्त छोटे बच्चों की सेहत पर इसका बहुत बुरा असर पड़ रहा था।

ऑनलाइन पढ़ाई और होमवर्क के निर्देश

गर्मियों की छुट्टियां समय से पहले होने के कारण बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए भी जिला प्रशासन ने गाइडलाइंस जारी की हैं:

  • स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे बच्चों को ऑनलाइन माध्यम (जैसे वॉट्सऐप या स्कूल ऐप) से ही समर वेकेशन का होमवर्क और प्रोजेक्ट्स भेजें।
  • यदि जरूरत हो, तो सीनियर क्लासेज के लिए सुबह के वक्त कुछ ऑनलाइन क्लासेस आयोजित की जा सकती हैं।

यहां भी पढ़े: RUHS CUET BSc Nursing Answer Key 2026: इस दिन जारी होगी आंसर-की, यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें PDF

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 22, 2026, 18:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News