KVS NVS Result 2026 Tier 2: केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Aug 19, 2026, 00:35 IST

KVS NVS Result 2026 Tier 2: सीबीएसई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर केवीएस एनवीएस टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

KVS NVS Result 2026 Tier 2
KVS NVS Result 2026 Tier 2

KVS NVS Result 2026 Tier 2: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिनांक 18 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर केवीएस एनवीएस टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट असमिया, उर्दू, बांग्ला, गारो, बायो-टेक्नोलॉजी, मणिपुरी, तमिल और तेलुगु विषयों के पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) के साथ-साथ मराठी, तेलुगु, असमिया, मणिपुरी, उर्दू, बांग्ला, नेपाली, गुजराती, उड़िया, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम और तमिल के ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (TGT) का जारी किया गया। टियर-1 की परीक्षा का रिजल्ट 17 अगस्त 2026 को जारी किया गया। 

केवीएस एनवीएस टियर 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

KVS NVS Tier 2 Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

सीबीएसई केवीएस एनवीएस टियर 2 का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

सीबीएसई केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

KVS NVS Result 2026 Tier 2 - हाइलाइट्स 

सीबीएसई केवीएस एनवीएस टियर 2 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि टेक्निकल ग्लिच का सामना न करना पड़ें। आप बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं। सीबीएसई केवीएस एनवीएस की परीक्षा के माध्यम से टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी के कुल 15,762 पदों को भरा जाना है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

परीक्षा का नाम

केवीएस एनवीएस टीचिंग व नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा 2026 

टियर-1 परीक्षा रिजल्ट 

17 अगस्त 2026 

टियर-2 परीक्षा तिथि

27 मार्च से 31 मार्च 2026 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

18 अगस्त 2026 

रिजल्ट डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड

ऑफिशियल वेबसाइट 

cbse.gov.in

KVS NVS Tier 2 Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?

सीबीएसई केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन देखें।

  • KVS NVS Result 2026 Tier 2 पर क्लिक करें। 

  • लॉग इन क्रेडेंशियल्स रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

  • रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

ये भी पढ़ें: Bihar Police Constable Result 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा रिजल्ट जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 19, 2026, 00:35 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News