उत्तर प्रदेश का इकलौता जिला, जो तीन राज्यों से साझा करता है सीमा

Last Updated: Aug 15, 2026, 11:25 IST

उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य में सबसे अधिक जिले हैं, जिनमें कुछ जिले अलग-अलग राज्यों से अपनी सीमा साझा करते हैं। इसमें इकलौता जिला ऐसा भी है, जो कि तीन राज्यों से अपनी सीमा साझा करता है।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश

भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। यह राज्य अपने विविध संस्कृति के लिए जाना जाता है। खास बात यह है कि यूपी पूरे देश में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि अलग-अलग राज्यों से अपनी सीमा साझा करते हैं। इनमें इकलौता जिला ऐसा भी है, जो कि अपने तीन पड़ोसी राज्यों के साथ सीमा साझा करता है। इस लेख में हम इस जिले के बारे में विस्तार से जानेंगे।

तीन राज्यों से सीमा साझा करने वाला इकलौता जिला

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि तीन राज्यों से सीमा साझा करने वाला यूपी का इकलौता जिला सहारनपुर है। यह यूपी का सबसे उत्तरी जिला भी है, जो कि शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में बसा हुआ है।

सहारनपुर से लगने वाले तीन राज्य

सहारनपुर जिला पूर्व दिशा में उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार से अपनी सीमा साझा करता है। वहीं,पश्चिम दिशा में यह हरियाणा के यमुनानगर जिला से लगा हुआ है। तीसरी तरफ, उत्तर दिशा में यह हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से बहुत ही छोटी सीमा साझा करता है, जो कि करीब 15 से 20 किलोमीटर की है।

सहारनपुर जिले से जुड़े प्रमुख फैक्ट्स

-सहारनपुर जिला गंगा और यमुना नदियों के बीच उपजाऊ दोआब क्षेत्र में मौजूद है।

-यह जिला पूरी दुनिया में लकड़ी पर की जाने वाली नक्काशी के लिए जाना जाता है। जिले में शीशम और सागौन की लकड़ी पर नक्काशी की जाती है। इस वजह से इस जिले को नक्काशी का शहर भी कहा जाता है।

-सहारनपुर जिला लकड़ी के अलावा बासमती चावल, आम और लीची के लिए बहुत प्रसिद्ध है। 

-यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अक्सर लोग सहारनपुर और सोनभद्र को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं। सहारनपुर 3 राज्यों से अपनी सीमा साझा करता है, जबकि सोनभद्र 4 राज्यों से अपनी सीमा साझा करता है, जिनमें बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और झारखंड शामिल है। यह भी यूपी का इकलौता जिला है, जो कि चार राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। 

यूपी के चार दिशाओं के चार जिले 

आपको बता दें कि यूपी का सबसे पूर्वी जिला बलिया है, तो सबसे पश्चिमी जिला शामली है। वहीं, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है, तो सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 13, 2026, 13:07 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News