Independence Day 2026: PM मोदी का युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान ! लाल किले से हुई यह प्रमुख घोषणाएं
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से युवाओं को लेकर बड़ी घोषणाएं की हैं। साथ ही, उन्होंने कोचिंग के लिए भी सरकारी मदद की बात कही है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे।
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से लगातार 13वीं बार अपना भाषण दिया। उन्होंने इस दौरान विकसित भारत 2027 के लक्ष्य को ध्यान में रख शक्ति की सप्तधारा(सात प्रमुख सुधार क्षेत्र) और युवाओं व कौशल विकास को लेकर बड़ी घोषणाएं की हैं, जिनमें छात्र से लेकर युवा खिलाड़ी तक शामिल हैं। इस लेख में हम इन घोषणाओं और योजनाओं के बारे में जानेंगे।
लाल किले से हुई प्रमुख घोषणाएं और योजनाएं
-AI स्किलिंग कोर्सः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले से यह ऐलान किया गया है कि देश के 1 करोड़ युवाओं को अगले 1 वर्ष में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्किलिंग कोर्स से प्रशिक्षित किया जाएगा। ऐसे में आज के एआई के दौर में यह बड़ी घोषणा मानी जा रही है, जिससे युवाओं के पास रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
-फ्री ऑनलाइन कोचिंगः पीएम मोदी ने कहा है कि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए कोचिंग बोझ से कम नहीं है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सरकार द्वारा मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा दी जाएगी।
-स्पोर्ट्स टैलेंट हंटः पीएम ने लाल किले के प्राचीर से यह भी घोषणा की है कि देश भर में खेल प्रतिभाओं की पहचान करने और बच्चों की बेहतरीन ट्रेनिंग के लिए एक राष्ट्रव्यापी स्पोर्ट्स टैलेंट हंट की शुरुआत की जाएगी।
-इनोवेशन और रिसर्च फंडः भारत के युवाओं के विचारों को बढ़ावा देने के साथ अनुसंधान को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय सहायता व पहलों की रूपरेखा भी रखी गई है।
-शक्ति की सप्तधाराः पीएम मोदी ने अपने भाषण में शक्ति की सप्धारा का जिक्र किया है। इसमें मैन्यूफैक्चरिंग, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं नवाचार, शक्ति, गति, डिफेंस, ग्रीन व ब्लू इकोनॉमी के साथ-साथ भारत की सॉफ्ट पावर को बढ़ाने के लिए सात मुख्य विकास आधार तय किय गए हैं।
-सिविल डिफेंस नेटवर्कः मोदी ने घोषणा करते हुए कहा है कि भारत के बाहरी और आंतिरक चुनौतियों से निपटने के लिए एक सिविल डिफेंस नेटवर्क तैयार किया जाएगा और नागरिकों को बेहतर ट्रेनिंग दी जाएगी।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.