JPSC CSE Final Result OUT: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में आशीष अक्षत ने टॉप कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। आयोग ने शुक्रवार को आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल रिजल्ट जारी किया, जिसे अभ्यर्थी www.jpsc.gov.in पर से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस परीक्षा के माध्यम से झारखंड प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वित्त सेवा सहित 342 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की गई है। इस परीक्षा में आयोग ने 342 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित कर दिया है।
JPSC Final Result Download Link
जेपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2023 की PDF का लिंक जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में आशीष अक्षत ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराया है।
JPSC Final Result PDF Download Link |
JPSC CSE Toppers: टॉपर्स के नाम
जेपीएससी सीएसई अंतिम परिणाम 2023 में जारी कर दिया गया है। जिसमें आशीष अक्षत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अभय कुमार दूसरे, रवि रंजन कुमार तीसरे, गौतम गौरव चौथे और श्वेता पाँचवें स्थान पर रहे हैं। इसके अलावा, टॉप 10 में राहुल कुमार विश्वकर्मा, रोबिन कुमार, संदीप प्रकाश, स्वाति केशरी और राजीव रंजन भी शामिल हैं।
स्थान | उम्मीदवार का नाम |
1 | आशीष अक्षत |
2 | अभय कुमार |
3 | रवि रंजन कुमार |
4 | गौतम गौरव |
5 | श्वेता |
6 | राहुल कुमार विश्वकर्मा |
7 | रोबिन कुमार |
8 | संदीप प्रकाश |
9 | स्वाति केशरी |
10 | राजीव रंजन |
JPSC Final Result PDF Kaise Download Kare?
जेपीएससी फाइनल रिजल्ट 2023 की PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:
-
सबसे पहले, जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर "Final Result – Combined Civil Services Exam 2023" या संबंधित लिंक खोजें।
-
उस लिंक पर क्लिक करें।
-
एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें फाइनल रिजल्ट की पूरी सूची होगी।
-
PDF को डाउनलोड करने के लिए ऊपर दिए गए डाउनलोड आइकन (डाउनलोड बटन) पर क्लिक करें या PDF को अपने कंप्यूटर/मोबाइल में सेव करें।
-
डाउनलोड के बाद, आप अपने रोल नंबर या नाम के आधार पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation