Indian Airforce Agniveer Vayu Admit Card 2026: भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु प्रवेश 02/2026 परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in/ पर जारी कर दिया है। चरण- II परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने 2500 पदों के लिए आवेदन किया था। वे अपनी लॉग इन करके अपने नामांकन संख्या, पंजीकरण संख्या या जन्मतिथि का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड करने का सीधा लिंक आगे लेख में दिया गया है।
Indian Airforce Agniveer Vayu Admit Card 2026: महत्वपूर्ण विवरण
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक फिटनेस टेस्ट आदि के माध्यम से किया जाएगा। एडमिट कार्ड सहित विवरण जानने के लिए नीचे टेबल में दिया गया विवरण देखें:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | भारतीय वायुसेना |
| परीक्षा का नाम | अग्निवीरवायु प्रवेश परीक्षा |
| विज्ञापन संख्या | 02/2026 |
| पदों की संख्या | 2500 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | agnipathvayu.cdac.in |
Indian Airforce Agniveer Vayu Phase II Admit Card 2026: लिंक
जिन उम्मीदवारों ने अग्निवीरवायु प्रवेश 02/2026 परीक्षा 2026 के लिए चरण-II का प्रवेश पत्र के लिए आवेदन किया था। वे नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
| अग्निवीरवायु चरण-II एडमिट कार्ड 2026 |
Indian Airforce Agniveer Vayu Admit Card 2026: एडमिट कैसे डाउनलोड करें
अग्निवीर वायु प्रवेश 02/2026 परीक्षा 2026 के लिए चरण-II का प्रवेश पत्र उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, “अग्निवीर वायु 02/2026” , “भर्ती” या “नवीनतम अपडेट/सूचनाएं” पर जाएं।
-
अग्निवीर वायु परीक्षा 2 फरवरी 2026 के लिए द्वितीय चरण के प्रवेश पत्र 2026 के लिंक पर जाएं।
-
अब फेज-II एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन पेज पर अपना पंजीकरण क्रमांक / आवेदन क्रमांक दर्ज करें।
-
अब अपना अपनी जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर दिखाए गए कैप्चा/सुरक्षा कोड को दर्ज करें।
-
सबमिट/लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और अपने डिवाइस पर सेव करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation