REET Level 2 Mains Exam Pattern 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) 17 से 21 जनवरी तक REET मुख्य परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। जिसका एडमिट कार्ड बोर्ड की ओर से आज यानि 12 जनवरी, 2026 को जारी कर दिया गया है। इस राज्य स्तरीय परीक्षा का के जरिए राजस्थान के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक/माध्यमिक शिक्षक स्तर-I (कक्षा 1-V) और स्तर-II (कक्षा VI-VIII) के कुल 7759 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को REET सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जांच अवश्य करनी चाहिए। इस लेख में, आप REET Mains Exam 2026 का पीडीएफ डाउनलोड लिंक, परीक्षा पैटर्न और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
REET Level 2 Mains Exam Pattern 2026: महत्वपूर्ण विवरण
17 से 21 जनवरी को होने जा रही रीट मेन्स लेवल 2 की परीक्षा पैटर्न से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) |
| परीक्षा का नाम | लेवल 2/ उच्च प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 6-8) |
| पदों की संख्या | 2123 |
| REET मेन्स लेवल 2 परीक्षा तिथि | 17 से 21 जनवरी 2026 |
| कुल सवाल | 150 |
| कुल मार्क | 300 |
| कुल समय | 2 घंटे 30 मिनट |
| अंकन योजना | सही उत्तर: 2 अंक दिए गए गलत उत्तर: अंकों का 1/3 भाग घटाया गया |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
Also, check:
REET मेन्स लेवल 2 परीक्षा पैटर्न 2026
REET मेन्स लेवल 2 सिलेबस और परीक्षा पैटर्न उम्मीदवारों को बेहतर स्पष्टता और समय प्रबंधन के साथ अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में मदद करता है। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है और इसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिनका कुल अंक 300 होता है। उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा से जुड़ा विवरण निम्नलिखित है:
| विषयों | कुल सवाल | कुल मार्क | अवधि |
| राजस्थान का भूगोल, इतिहास और संस्कृति | 40 | 80 | 150 मिनट
|
| राजस्थान का सामान्य ज्ञान | 25 | 50 | |
| शैक्षिक मनोविज्ञान और नीतियां | 25 | 50 | |
| हिंदी अंग्रेज़ी संस्कृत सिंधी पंजाबी सामाजिक अध्ययन गणित और विज्ञान | 60 | 120 | |
| कुल | 150 | 300 |
CHECK: लेटेस्ट REET लेवल 2 सभी विषयों के अनुसार सिलेबस, PDF डाउनलोड करें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation