ICG CGEPT Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में 365 पदों के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, यहां से फौरन करें Apply

Last Updated: Oct 20, 2026, 13:33 IST

ICG CGEPT Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड (रक्षा मंत्रालय) ने एसएससी की ओर से दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक) और हाइजिनिस्ट के 365 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कल इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 06 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

ICG CGEPT Recruitment 2026
ICG CGEPT Recruitment 2026

ICG CGEPT Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG), रक्षा मंत्रालय ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर बैच संख्या 01/2027 व 02/2027 कोस्ट गार्ड एनरॉल्ड पर्सन टेस्ट (CGEPT) के तहत नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक) और हाइजिनिस्ट के 365 के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 06 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और कल इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इंडियन कोस्ट गार्ड में पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड 10वीं और 12वीं पास होने का सर्टिफिकेट होना चाहिए। 

ICG CGEPT Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

इंडियन कोस्ट गार्ड में पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। नोटिफिकेशन में पद का नाम, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। पदों के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन कोस्ट गार्ड 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

क्लिक करें 

ICG CGEPT Recruitment 2026  - हाइलाइट्स 

इंडियन कोस्ट गार्ड 2026 पदों के सलेक्शन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अनुमानित सैलरी 21,700 रुपये से 29,200 रुपये के बीच दी जाती है। बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) 

पद का नाम 

नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक) और हाइजिनिस्ट 

रिक्त पदों की संख्या 

365

विज्ञापन संख्या 

01/2027 व 02/2027

चयन के चरण 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

नोटिफिकेशन   

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

06 अक्टूबर 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

21 अक्टूबर 2026 

ऑफिशियव वेबसाइट 

joinindiancoastguard.cdac.in 

ICG CGEPT Recruitment 2026 Eligibility Criteria

इंडियन कोस्ट गार्ड पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं, गणित और फिजिक्स के साथ 12वीं के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस 550 रुपये रखी गई है।  

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैकेंसी की डिटेल्स के लिए ऊपर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

ICG CGEPT Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

इंडियन कोस्ट गार्ड पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले इंडियन कोस्ट गार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर Careers पर क्लिक करें। 

  • ICG CGEPT Recruitment 2026 पर क्लिक करें।

  • Click here to Apply Online पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 20, 2026, 09:52 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News