IBPS SO Prelims Result 2026 Out: आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट ibps.in जारी, स्कोरकार्ड चेक करें
IBPS SO Prelims Result 2026: आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जारी कर दिया गया है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।
IBPS SO Prelims Result 2026 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर आज 15 अक्टूबर, 2026 को घोषित किया गया है। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट, स्कोरकार्ड और आगे की चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
IBPS SO Prelims Score Card 2026 Download link
आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट आज 15 अक्टूबर, 2026 को जारी किया गया है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना आवश्यक है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।
| आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 |
IBPS SO Prelims Result 2026: हाइलाइट्स
IBPS एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट आज 15 अक्टूबर, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। रिजल्ट से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए उम्मीदवार नीचे दिए हाइलाइट्स देख सकते हैं:
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) प्रीलिम्स परीक्षा 2026 |
| संस्था का नाम | इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) |
| परिणाम | 15 अक्टूबर 2026 |
| स्कोरकार्ड | जारी |
| अगला चरण | मुख्य परीक्षा (Mains Exam - 1 नवंबर 2026) |
IBPS SO Score Card 2026: स्कोरकार्ड में मिलेंगे ये विवरण
आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के परीक्षा प्रदर्शन से संबंधित जानकारी दी जाती है। इसमें सेक्शन-वाइज अंक और कुल प्राप्तांक जैसी जानकारी शामिल हो सकती है। उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए।
IBPS SO Prelims Result 2026 कैसे चेक करें?
आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
1. सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2. होमपेज पर CRP Specialist Officers सेक्शन पर क्लिक करें।
3. संबंधित भर्ती प्रक्रिया CRP SPL-XVI का लिंक खोलें।
4. रिजल्ट या स्कोरकार्ड से संबंधित लिंक उपलब्ध होने पर उस पर क्लिक करें।
5. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।
6. इसके बाद पासवर्ड या जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरें।
7. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर उपलब्ध रिजल्ट या स्कोरकार्ड देखें।
8. भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
IBPS SO Mains Exam 2026 कब होगी?
आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा 29 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। भर्ती कैलेंडर के अनुसार, मुख्य परीक्षा 1 नवंबर 2026 को निर्धारित है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.