IBPS PO Prelims Paper Analysis 2026: आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा का पेपर कैसा रहा? जानें गुड अटैंप्ट्स और डिफिकल्टी लेवल

Last Updated: Aug 22, 2026, 17:42 IST

IBPS PO Prelims Paper Analysis 2026: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा आज यानी 22 अगस्त 2026 को प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे लेख में एग्जाम के गुड अटैंप्ट्स और डिफिकल्टी लेवल के बारे में जान सकते हैं। 

IBPS PO Prelims Paper Analysis 2026
IBPS PO Prelims Paper Analysis 2026

IBPS PO Prelims Paper Analysis 2026: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा आज यानी 22 अगस्त 2026 को प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक का आयोजन किया गया। यह परीक्षा कल यानी 23 अगस्त 2026 को भी आयोजित की जाएगी। आज परीक्षा चार शिफ्ट में आयोजित की गई। यह परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। इसमें अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता से संबंधित सामान्य जानकारी जैसे विषयों से कुल 100 प्रश्न आए थे, जो कुल 100 नंबर के थे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आईबीपीएस कुल 7,000 से अधिक रिक्त पदों को भरना चाहता है। 

इस लेख के जरिए जागरण जोश 22 अगस्त 2026 को हुई  आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा के विश्लेषण के बारे में विस्तार से बताएगा। विश्लेषण में उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक के अनुसार, परीक्षा के सेक्शन वाइज रिव्यू, ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स की बात होगी।  

IBPS PO Prelims Exam Analysis 2026

आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा परीक्षा पैटर्न में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न आए थे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता से संबंधित सामान्य ज्ञान जैसे विषय से प्रश्न आए थे। आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा हर शिफ्ट के लिए 1 घंटे के लिए आयोजित की गई थी। इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल थी। बाकी जानकारी टेबल में दी गई है। 

भाग

विषय

प्रश्नों की संख्या 

कुल अंक

1

इंग्लिश 

30

30

गणित 

35

35

3

रीज़निंग

35

35

कुल 

 

100

100 

IBPS PO Prelims Paper Timings 2026

आईबीपीएस पीओ के पदों के चयन में 3 चरण शामिल है। पहले चरण में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा, दूसरे चरण में मेन्स परीक्षा और तीसरे व आखिरी चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा। इसके बाद तीनों चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। एग्जाम टाइमिंग के लिए आप नीचे बनी टेबल देख सकते हैं। 

शिफ्ट 

एग्जाम टाइमिंग 

रिपोर्टिग टाइम

परीक्षा की अवधि 

सुबह 09.00 बजे से 10.00 बजे तक 

सुबह 08:00 बजे

1 घंटे

2

सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 

सुबह 10:30 बजे

1 घंटे

3

दोपहर 02.00 बजे से 03.00 बजे तक 

दोपहर 01:00 बजे

1 घंटे

4

शाम 04.30 बजे से  05.30 बजे तक 

दोपहर 03:30 बजे

1 घंटे

IBPS PO Prelims Exam Analysis 2026

आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2026 के विश्लेषण में सब्जेक्ट वाइज डिफिकल्टी लेवल और एग्जाम में पूछे गए प्रश्नों के साथ ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल शामिल है।  यह विश्लेषण परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक और सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। 

  • आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों ने पेपर के बारे में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी।  

  • उम्मीदवारों के अनुसार, परीक्षा का ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल मध्यम था। 

IBPS PO Prelims Paper Analysis 2026 डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स

आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2026 सफलतपूर्वक आयोजित की गई थी। आप नीचे दी गई टेबल से परीक्षा के ओवरऑल लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विषय  

डिफिल्टी लेवल 

गुड अटैंप्ट्स 

इंग्लिश 

मध्यम 

जल्द अपडेट

गणित 

मध्यम से कठिन   

जल्द अपडेट

रीज़निंग

आसान से मध्यम 

जल्द अपडेट

ओवरऑल

मध्यम  

जल्द अपडेट

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 22, 2026, 17:42 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News