HTET Result 2026: हरियाणा टीईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, यहां से करें चेक

Last Updated: Aug 22, 2026, 13:29 IST

HTET Result 2026: हरियाणा एजुकेशन बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर हरियाणा टीईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

HTET Result 2026
HTET Result 2026

HTET Result 2026: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर हरियाणा पात्रता परीक्षा PGT लेवल-3, TGT लेवल-2 और PRT लेवल-1 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। PGT लेवल-3 की परीक्षा 04 जुलाई को सिंगल शिफ्ट में (दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे) आयोजित की गई थी। TGT लेवल-2 और PRT लेवल-1 की  परीक्षा 05 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में (सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक) हुई थी। 

हरियाणा टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके  स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

HTET Result 2026 Scorecard डाउनलोड लिंक 

हरियाणा टीईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। डाउनलोड लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। 

हरियाणा टीईटी परीक्षा स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड लिंक  

क्लिक करें 

Haryana  TET Result 2026 - हाइलाइट्स 

हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) राज्य के सरकारी स्कूल में पढ़ाने का टेस्ट है। इसके बिना सरकारी स्कूल में पढ़ाया नहीं जा सकता। हरियाणा पात्रता परीक्षा पास करने के बाद एक प्रमाण पत्र दिया जाता है, जो लाइफटाइम तक वैलिड रहता है। इस परीक्षा के रिजल्ट की तिथि जल्द जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहना चाहिए। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 

परीक्षा का नाम 

हरियाणा टीचर पात्रता परीक्षा (HTET) 2026  

पेपर 

पेपर-1  पेपर-2 और पेपर-3

लेवल 

पहली कक्षा से कक्षा 5वीं तक (PRT) 

कक्षा छठी से कक्षा 8वीं तक (TGT) 

कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक (PGT)

परीक्षा की तिथि 

04 जुलाई और 05 जुलाई 2026 को आयोजित 

आंसर-की जारी होने की तिथि 

06 जुलाई 2026 

स्कोरकार्ड जारी होने की तिथि 

22 अगस्त 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

bseh.org.in

HTET Result 2026 Scorecard डाउनलोड कैसे करें? 

हरियाणा टीईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले हरियाणा एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन/What’s New पर क्लिक करें। 

  • HTET Result 2026 Scorecard पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

  • रिजल्ट की PDF में दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।  

  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें। 

ये भी पढ़ें: Haryana Police SPO Vacancy 2026: हरियाणा स्पेशल पुलिस ऑफिसर के 400 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें Apply

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 22, 2026, 13:29 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News