HSSC Group D Result 2025 OUT: हरियाणा CET ग्रुप D का रिजल्ट घोषित, डाउनलोड करें Revised मेरिट लिस्ट PDF

Haryana CET HSSC Group D Result 2025 OUT: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप डी भर्ती (Advt. 1/2023) का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी कर दिया है। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। साथ ही, कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से मेरिट लिस्ट की PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Jul 3, 2025, 12:20 IST
HSSC Group D Result 2025 जारी!
HSSC Group D Result 2025 जारी!

HSSC Group D Result 2025 OUT: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (Advt. No. 1/2023) का रिजल्ट 3 जुलाई 2025 को जारी कर दिया है। यह परीक्षा हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के तहत आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। इसके साथ ही, आयोग ने कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स भी घोषित किए हैं, जिससे अभ्यर्थी अपनी योग्यता की तुलना कर सकते हैं। कुल 7,596 पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया चलाई गई थी, जिसमें लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए मेरिट लिस्ट और कटऑफ मार्क्स की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार को किसी लॉगिन की आवश्यकता नहीं है—सिर्फ पीडीएफ में अपना रोल नंबर ढूंढ़ना होगा। चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया जैसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्ति से संबंधित जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी।

HSSC Group D Revised Result 2024-25 PDF Download

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप डी भर्ती (Advt. 1/2023) का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा अक्टूबर 2023 में हुई थी, लेकिन रिजल्ट काफी समय से लंबित था। हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रिजल्ट जल्द जारी करने की घोषणा की थी, जिसके बाद अब इसे आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर हरियाणा CET ग्रुप डी रिजल्ट 2025 की पीडीएफ डाउनलोड करें।

Haryana CET Group D Result 2024-25 Link

यहां क्लिक करें

HSSC Group D Cut-Off 2025: देखें कैटेगरी वाइज कट ऑफ

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। यह कटऑफ मेरिट लिस्ट के साथ ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अंक चेक कर सकते हैं।

कैटेगरी

कट ऑफ मार्क्स

UR

74.0022325

UR ESM

39.1312029

UR VH

48.8065949

UR HH

38.1868593

UR OH

64.0505935

UR BD

47.8561907

EWS

73.0655698

EWS VH

48.6871871

EWS HH

39.3586533

EWS OH

64.9836417

BCA DFF

38.5459279

BCA VH

48.8065949

कैसे Haryana Group D Result 2025 डाउनलोड करें?

आप HSSC ग्रुप डी का संशोधित परिणाम 2024-25 आधिकारिक वेबसाइट या ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन देख सकते हैं। हरियाणा CET परीक्षा का रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया नीचे सरल चरणों में दी गई है:

चरण 1: सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर “Final Result” लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: एक नया पेज खुलेगा जिसमें विभिन्न रिजल्ट लिस्ट दिखेंगी।

चरण 4: “Group-D CET (Consolidated) Revised Result – List of Qualified Candidates” लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।

चरण 5: एक PDF खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे।

चरण 6: अपना रोल नंबर उस लिस्ट में चेक करें और भविष्य के लिए PDF को डाउनलोड कर लें।

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates.

He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations.

With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News