GGU CUET UG Admission 2026 Merit List: गुरु घासीदास विश्वविद्यालय ने जारी की पहली मेरिट लिस्ट, ऐसे करें चेक
GGU CUET UG Admission 2026 Merit List: गुरु घासीदास विश्वविद्यालय ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ggu.ac.in पर CUET UG में एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन छात्रों ने GGU विश्विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन किया था, वे विश्विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
GGU CUET UG Admission 2026 Merit List: गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (GGU) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ggu.ac.in पर CUET UG में एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन छात्रों ने GGU विश्विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन किया था, वे विश्विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिशन की मेरिट लिस्ट BA, BBA, B.COM और BSC आदि कोर्स के लिए जारी की गई। इस लिस्ट में क्रम संख्या, फॉर्म नंबर, प्रोग्राम नाम, उम्मीदवार का नाम, कैटेगरी, दिव्यांग कैटेगरी और प्राप्त अंक शामिल है।
GGU CUET UG Admission 2026 Merit List डाउनलोड लिंक
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय ने 3 अगस्त 2026 को CUET UG एडमिशन 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी की। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फीस 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच जमा की जा सकती है। डेट निकल जाने के बाद आवेदन फीस जमा नहीं की जाएगी। दूसरे राउंड की मेरिट लिस्ट 10 अगस्त 2026 को जारी किए जाने की उम्मीद है। GGU CUET UG एडमिशन की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए भी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
| CUET UG 2026-27 कॉमन मेरिट लिस्ट | |
| बी.ए. इतिहास के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले राउंड प्रोविजनल एडमिशन मेरिट लिस्ट | |
| सेशन 2026-27 के बीबीए प्रोग्राम में एडमिशन के लिए पहले राउंड की मेरिट लिस्ट | |
| अकादमिक ईयर 2026-27 के लिए बी.कॉम. एलएल.बी. प्रोग्राम में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की पहले राउंड की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट | |
| अकादमिक ईयर 2026-27 के लिए बी.ए. एलएल.बी. प्रोग्राम में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले राउंड की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट | |
| सेशन 2026-27 के बी.कॉम. के लिए पहली मेरिट लिस्ट | |
| सेशन 2026-27 के बी.एससी. रूरल टेक्नोलॉजी में प्रोविजनल एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट |
GGU CUET UG Admission 2026 Merit List कैसे डाउनलोड करें?
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में CUET UG में एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट ggu.ac.in पर जाएं।
-
भाषा सलेक्ट करें।
-
Admission सेक्शन पर जाएं।
-
CUET UG 2026 (Merit list, Admission Notices etc.) पर क्लिक करें।
-
अपने संबंधित कोर्स (B.Sc, B.A या B.Com आदि) की पीडीएफ फाइल ओपन करें।
-
PDF फाइल कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगी।
-
PDF फाइल डाउनलोड कर लें।
-
Ctrl+F का उपयोग करके PDF में अपना नाम सर्च करें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.