FMGE June 2026 की खुल गई फाइनल एडिट विंडो, फॉर्म में सुधार करने का आखिरी मौका; जानें पूरी प्रक्रिया
FMGE जून 2026 के लिए फाइनल एडिट विंडो 10 जून, 2026 तक खुली रहेगी। छात्र natboard.edu.in पर अपने छात्र पोर्टल में लॉग इन करके अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान में सुधार कर सकते हैं।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने FMGE June 2026 एग्जाम के लिए 'फाइनल सेलेक्टिव एडिट विंडो' को ऑफिशियल तौर पर ओपन कर दिया गया है। जून 2026 सेशन के लिए विदेशी चिकित्सा स्नातक एग्जाम का रजिस्ट्रेशन फॉर्म वाले छात्र अपने फॉर्म को ऑनलाइन एडिट कर सकते हैं।
FMGE 2025 की लास्ट एडिट विंडो 10 जून, 2026 तक खुली रहेगी। साथ ही, छात्रों को बस कुछ ही चुनींदा डिटेल्स में बदलाव करने का मौका दिया जाएगा। यदि आपके रजिस्ट्रेशन फॉर्म में फोटो, सिग्नेचर या अंगूठे के निशान को लेकर कोई गड़बड़ी पाई गई है, तो बोर्ड आपको इसे सुधारने का एक आखिरी मौका दे रहा है। ध्यान रहे कि इसके बाद आपके फॉर्म में किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में गलत जानकारी भरने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं दिया जाएगा। FMGE हॉल टिकट 2026 उन सभी छात्रों को 24 जून, 2026 को जारी किया जाएगा, जिनके रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सही जानकारी होगी।
FMGE June 2026: इंपोर्टेंट डेट्स
इस फाइनल एडिट विंडो के टाइम टेबल और एग्जाम से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डेट्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डेट्स |
| फाइनल एडिट विंडो की शुरुआत | 21 मई 2026 |
| सुधार करने की लास्ट डेट | 10 जून 2026 |
| टेस्ट सिटी की जानकारी | 17 जून 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 24 जून 2026 |
| FMGE जून 2026 एग्जाम डेट | 28 जून 2026 |
| एग्जाम रिजल्ट | 28 जुलाई 2026 (एक्सपेक्टेड) |
क्या सुधार सकते हैं और क्या नहीं?
यह एक 'सेलेक्टिव एडिट विंडो' है, जिसका मतलब है कि आप अपने पूरे फॉर्म को नहीं बदल सकते। इसमें छात्र केवल अपनी गलत इमेज फाइलों को ही दोबारा अपलोड कर सकते हैं।
जानें किन चीजों में सुधार किया जा सकता है:
- छात्र की फोटो: यदि फोटो धुंधली या गाइडलाइंस के अनुसार नहीं है।
- हस्ताक्षर: स्पष्ट न दिखने वाले सिग्नेचर।
- अंगूठे का निशान: गलत या अस्पष्ट थंब इम्प्रेशन।
इनमें कोई बदलाव नहीं होगा:
सुरक्षा कारणों से छात्र का नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और एग्जाम शहर (Test City) को पूरी तरह लॉक रखा गया है।
फॉर्म में सुधार कैसे करें?
- NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर FMGE June 2026 सेक्शन में जाकर अपनी User ID और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद, यदि आपकी इमेज में कोई गड़बड़ी होगी तो वहां 'Deficient Image Link' दिखाई देगा।
- बोर्ड द्वारा तय की गई गाइडलाइंस के अनुसार अपनी नई फोटो, सिग्नेचर या थंब इम्प्रेशन को स्कैन करके अपलोड करें।
- अपलोड करने के बाद फॉर्म को री-सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट जरूर ले लें।
ऑफिशियल वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक
किसी भी तकनीकी समस्या या सहायता के लिए आप ऑफिशियल माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:
- Official Website: natboard.edu.in
- हेल्पडेस्क नंबर: +91-7996165333 (सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे तक)
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.