DU UG Admission 2026: पहली अलॉटमेंट लिस्ट के बाद 'Freeze' करें या? जानें 'Freeze' और 'Upgrade' का प्रोसेस
DU CSAS Round 1 Seat Allotment 2026: DU UG Admission 2026 First Allotment List आज कभी भी जारी कर दी जा सकती है। छात्र इसे देखने और डाउनलोड करने के लिए अपने CUET Application Number को तैयार रखें।
DU First Seat Allotment 2026: Delhi University में ग्रेजुएशन (UG) कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले छात्रों की DU 1st Allotment List 2026 आज यानी 16 जुलाई 2026 को शाम 5:00 या दोपहर 1 बजे तक कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
जिन भी स्टूडेंट्स ने डीयू के ग्रेजुएशन सिलेब्स में एडमिशन लेने के लिए फॉर्म और CUET UG 2026 के एग्जाम दिए थे, तो वह अपनी सीट अलॉटमेंट 2026 के रिजल्ट को देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर लॉगिन करके देख सकेंगे। साथ ही, रिजल्ट बस DU CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व प्रेफरेंस फिलिंग की प्रक्रिया को पूरी करने वाले छात्रों का जारी किया जाएगा।
DU UG एडमिशन 2026 की हाइलाइट्स
इस साल 2026 दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले छात्रों के रजिस्ट्रेशन के नंबर काफी सालों के बाद इतने ज्यादा देखें गए है। छात्र इससे जुड़ी सभी मुख्य हाइलाइट्स को देखने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| एडमिशन से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े | डिटेल्स |
| कुल मौजूद सीटें (UG Seats) | लगभग 71,624 |
| कुल रजिस्ट्रेशन | 2,73,751 |
| प्रेफरेंस लॉक करने वाले फाइनल छात्र | 2,08,043 |
| मुकाबला | 1 सीट पर लगभग 3 छात्र |
| पसंदीदा कोर्सेज | B.Com (Hons.), B.Com (Pass), B.A. (Hons.) English |
DU First Seat Allotment 2026 List Result ka Direct Link - यहां क्लिक करें
CSAS राउंड 1 का पूरा शेड्यूल
DU UG के सीट अलॉट होने के बाद छात्रों को एक्शन लेना जरूरी है, ऐसा न करने पर छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। सभी छात्र यहां से कुछ इंपोर्टेंट डेट्स के बारे में जाने।
| इवेंट | डेट्स |
| 16 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे) |
| 16 जुलाई से 18 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| 16 जुलाई से 20 जुलाई 2026 (शाम 4:59 बजे तक) |
| 21 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| 25 जुलाई 2026 (दोपहर 12:00 बजे) |
DU, UG First Seat Allotment 2026 के बाद क्या करें?
छात्रों को DU UG First Seat Allotment 2026 लिस्ट देखने के बाद नीचे दिए गए कुछ पॉइंट्स को देखकर इन प्रक्रिया को करना चाहिए। यहां से जानें क्या करें।
1. सीट एक्सेप्ट करना
छात्रों को कोई कॉलेज और कोर्स का कॉम्बिनेशन अलॉट होता है, तो वह डैशबोर्ड पर जाकर 'Accept Allocated Seat' पर क्लिक करें। साथ ही, किसी छात्र को पहली बारी में पसंद का कॉलेज नहीं मिला है, तो भी वह सीट को एक्सेप्ट कर लें। ऐसा न करने पर छात्र राउंड्स के बाहर हो जाएंगे।
2. ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
छात्र सीट एक्सेप्ट करने के बाद संबंधित कॉलेज द्वारा अपलोड किए गए सर्टिफिकेट्स, मार्क्स और CUET स्कोर की ऑनलाइन चेकिंग करेगा। इस प्रोसेस दौरान छात्रों को डैशबोर्ड को चेक करते रहना चाहिए, जिससें मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट जल्द और आराम से दे सकें।
3. फीस का भुगतान
कॉलेज से सीट और डॉक्यूमेंट के चैकिंग के बाद अप्रूवल मिलते ही छात्र पोर्टल पर 'Pay Fee' के कॉलम में जाकर ऑप्शन को क्लिक करके 21 जुलाई रात 11:59 बजे से पहले अपनी फीस को जमा करें। ऐसा करने से छात्रों की प्रोविजनल सीट पक्की हो जाएगी।
4. 'Freeze' या 'Upgrade' का चुनाव
फीस भरने के बाद छात्रों के पास दो ऑप्शन होते है, इन्हे जानने आपके लिए काफी जरूरी है।
- Freeze: फ्रीज का मतलब होता है, कि किसी छात्र को सीट मिलने पर वह उस सीट से खुश है। साथ ही, वह आगे किसी सीट अलॉटमेंट के राउंड में भागेदार नहीं बनना चाहते हैं।
- Upgrade: सीट को अपग्रेड करने का मतलब होता है, कि छात्र मिली हुई सीट से खुश नहीं है। साथ ही, वह सीट को अपग्रेड करके आगे की सीट को प्रेफरेंस देना चाहते हैं।
DU CSAS 2026 First Allotment List को कैसे डाउनलोड करें?
छात्र DU CSAS 2026 First Allotment List को डाउनलोड करना चाहते है, तो वह नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं आसान स्टेप्स क्या है।
- डीयू 1st Allotment List 2026 को डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट admission.uod.ac.in और du.ac.in पर विजिट करें।
- CUET एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड को फिल करके लॉग इन करें।
- फिर, छात्रों की अलॉटमेंट लिस्ट स्क्रीन पर मौजूद हो जाएगी।
- इसे खोल कर कर अपने नाम को सर्च करें।
- फिर, इसे डाउनलोड कर लें।
- लिस्ट को डाउनलोड करने के बाद एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
DU CSAS 2026 2nd Allotment List kab aayegi?
DU CSAS 2026 First Allotment List में यदि किसी छात्र को सीट अलॉट नहीं होती है, तो वह चिंता न करें। डीयू छात्रों के लिए 2nd Allotment List 2026 को 25 जुलाई 2026 को जारी करेगा। साथ ही, इसके कुछ दिनों बाद ही वह 3rd Allotment List 2026 भी जारी करेगा।
छात्र DU, UG First Seat Allotment 2026 की लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स पर विजिट करते रहें।
यहां भी पढ़े: जेएनवीएसटी 6th Admission 2026: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन नियम बदले, 31 जुलाई तक करें फ्री Registration
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.