Delhi Police Constable PET Admit Card 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 8, 2026, 11:50 IST

Delhi Police Constable Physical Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट-delhipolice.gov.in पर से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। 

Delhi Police Constable Physical Admit Card 2026 डाउनलोड करने का आसान तरीका यहां देखें।
Delhi Police Constable Physical Admit Card 2026 डाउनलोड करने का आसान तरीका यहां देखें।

Delhi Police Constable Physical Admit Card 2026: दिल्ली पुलिस ने कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव), कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल व AWO/TPO) पदों के लिए PET/PMT 2026 की तारीखें जारी कर दी हैं। फिजिकल टेस्ट 18 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जल्द ही दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। 

Delhi Police Constable PET Admit Card 2026 Download Link

दिल्ली पुलिस PET एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक जल्द ही एक्टिव होगा। PET/PMT के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र और जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र घोषित होते ही अभ्यर्थियों के लिए इसे एक्सेस करने हेतु सीधा लिंक यहां तुरंत उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Delhi Police Physical Test Admit Card 2026-हाइलाइट्स

दिल्ली पुलिस PET एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा तिथि, समय, केंद्र और पता जैसी जरूरी जानकारी होगी। PET/PMT में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध ID प्रूफ ले जाना अनिवार्य है। सबसे पहले Race, फिर क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए Long Jump और High Jump (तीन-तीन प्रयास) होंगे। PET पास करने वालों का PMT किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी नीचे दी तालिका से प्राप्त करें। 

भर्ती संस्था का नाम

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

पद

कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव), कॉन्स्टेबल (ड्राइवर), हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल व AWO/TPO)

चरण

फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT)

PET एडमिट कार्ड

जल्द 

फिजिकल टेस्ट की तारीख

18 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026

चयन प्रक्रिया

CBT, PE&MT, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in / delhipolice.gov.in

Delhi Police Constable Hall Ticket 2026 कैसे डाउनलोड करें?

फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास अपना प्रवेश पत्र होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी निम्नलिखित सरल चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर Delhi Police Physical Test Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना Registration Number/Roll Number और Password/Date of Birth दर्ज करें।

  • इसके बाद Login/Submit बटन पर क्लिक करें।

  • आपका Delhi Police PET Admit Card 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित निकालकर रख लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 8, 2026, 11:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News