Delhi High Court JJA Exam 2026: दिल्ली हाईकोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट परीक्षा रद्द, आधिकारिक नोटिस जारी
Delhi High Court JJA Exam 2026: दिल्ली हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/रीस्टोरर की परीक्षा 2026 के रद्द होने का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है, जिसकी स्टेज-II मुख्य परीक्षा (डिस्क्रिप्टिव) दिनांक 24 मई 2026 को आयोजित की जानी थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
Delhi High Court JJA Exam 2026: दिल्ली हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/रीस्टोरर (ओपन) की मुख्य परीक्षा 2026 (डिस्क्रिप्टिव) के रद्द होने का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है, जिसकी स्टेज-II परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जानी थी। जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा रद्द होने के बाद स्टेज-II मुख्य परीक्षा (डिस्क्रिप्टिव) की अगली तिथि जल्द घोषित की जाएगी। दिल्ली हाई कोर्ट की जेजेए की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नोटिस की PDF ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
Delhi High Court JJA Exam 2026 नोटिस की PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
दिल्ली हाई कोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/रीस्टोरर (ओपन) मुख्य परीक्षा 2026 (डिस्क्रिप्टिव) रद्द होने संबंध में विस्तृत नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आपको इस नोटिस को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। नोटिस डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करा दिया गया है।
| दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए परीक्षा 2026 रद्द नोटिस |
शॉर्ट नोटिस में आगे कहा गया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि प्रशासनिक कारणों से, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/ रीस्टोरर (ओपन) परीक्षा 2026 की स्टेज-II मुख्य परीक्षा 2026 (डिस्क्रिप्टिव) के आयोजन की तिथि (24.05.2026) रद्द की जाती है। स्टेज-II मुख्य परीक्षा (डिस्क्रिप्टिव)के आयोजन की संशोधित तिथि जल्द जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे के अपडेट के लिए दिल्ली हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट www.delhihighcourt.nic.in समय-समय पर विजिट करते रहें।
Delhi High Court JJA Exam 2026 नोटिस कैसे डाउनलोड करें?
दिल्ली हाई कोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/ रीस्टोरर (ओपन) मुख्य परीक्षा 2026 रद्द होने के संबंध में नोटिस डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले दिल्ली हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।
-
रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं।
-
Delhi High Court JJA Exam 2026 Cancelled Notice पर क्लिक करें।
-
नोटिस डाउनलोड कर लें।
Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc. He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.