CBSE CTET Admit Card 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) 7 और 8 फरवरी 2026 को सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET फरवरी 2026) आयोजित करेगा। यह एक नेशनल लेवल परीक्षा है, जो केंद्र सरकार के स्कूलों जैसे KVS, NVS और अन्य संस्थानों में प्राइमरी टीचर (कक्षा 1 से 5) और अपर प्राइमरी टीचर (कक्षा 6 से 8) पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है। अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण परीक्षा को दो दिनों में आयोजित करने का फैसला लिया गया है और यह देशभर के 140 शहरों में होगी।
परीक्षा दोनों दिनों में पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की जाएगी। 7 और 8 फरवरी को पेपर-2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और पेपर-1 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले रिपोर्ट करना अनिवार्य है। CTET एडमिट कार्ड 2026 को 5 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है।
CTET का एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?
CTET 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा से दो दिन पहले जारी होता है। ऐसे में 7 और 8 फरवरी को परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 5 फरवरी 2026 को जारी होने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होते ही डाउनलोड लिंक इस लेख में अपडेट कर दिया जाएगा।
CBSE CTET Admit Card 2026: सीटेट एग्जाम शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में सीटेट फरवरी परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
|
CTET परीक्षा तिथि |
पेपर |
समय |
|
7 फरवरी 2026 |
पेपर II |
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
|
7 फरवरी 2026 |
पेपर I |
दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
|
8 फरवरी 2026 |
पेपर II |
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
|
8 फरवरी 2026 |
पेपर I |
दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
ctet.nic.in Admit Card 2026: सीटीईटी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना CBSE सीटीईटी हॉल टिकट डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले सकते हैं।
-
CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर दिख रहे CTET एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नया पेज खुलेगा।
-
लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा, उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
CBSE CTET 2026 Admit Card Download Link
CBSE CTET फरवरी 2026 एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होगा। उम्मीदवार इसे ctet.nic.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी है। इसके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। CTET फरवरी 2026 की परीक्षा 7 और 8 फरवरी को दो शिफ्ट में देश के 140 शहरों में होगी। एडमिट कार्ड लाइव होते ही उम्मीदवार अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation