NTA CSIR UGC NET June 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से CSIR यूजीसी नेट जून 2025 एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर एग्जाम सिटी डाउनलोड कर सकते हैं।
कैंडिडेट्स को ध्यान देना चाहिए कि अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। अभी केवल एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई है, जिसमें एग्जाम सेंटर से जुड़ी जानकारी शामिल है।
NTA CSIR UGC NET June 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल के जरिए कैंडिडेट एनटीए यूजीसी जून एग्जाम 2025 से जुड़ी जरूरी डिटेल्स की जांच कर सकते हैं:
संगठन | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
एग्जाम | CSIR यूजीसी नेट जून 2025 |
एग्जाम डेट | 28 जुलाई 2025 |
एग्जाम शिफ्ट |
|
एग्जाम मोड | ऑफलाइन |
एडमिट कार्ड | जल्द होगा जारी |
ऑफिशियल वेबसाइट | csirnet.nta.ac.in |
NTA CSIR UGC NET June 2025: एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कैसे करें?
जो कैंडिडेट यूजीसी नेट जून एग्जाम 2025 में शामिल होने वाले हैं और एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करना चाहते हैं। वे नीचे बताए गए स्टेप के जरिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, NTA CSIR UGC NET June Exam 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अपनी जरूरी डिटेल्स जैसे Enrollment Number, Registration Number और Date Of Birth डालें।
स्टेप 4 डिटेल्स डालने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 अपनी एग्जाम सिटी की जांच करें।
स्टेप 6 सेव कर डाउनलोड करें जरूरत पड़ने पर प्रिंट आउट भी लें।
NTA CSIR UGC NET June 2025: एडमिट कार्ड कब आएगा?
कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड से जुड़ा अपडेट जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। एग्जाम के कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation