RPSC Assistant Agriculture Engineer 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर भर्ती 2025 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी की है। इसमें विशेष डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती अभियान में शामिल हो सकते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार संबंधित भर्ती के लिए कुल 281 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इसके लिए 28 जुलाई से 28 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।
हालांकि उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इस भर्ती के लिए 20 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आगे लेख व ऑफिशियल वेबसाइट को देखने की सलाह दी जाती है।
RPSC AEE Recruitment 2025: नोटिफिकेशन
नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए असिस्टेंट एग्रीकल्चर भर्ती 2025 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं:
असिस्टेंट एग्रीकल्चर भर्ती 2025 |
RPSC AEE Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
असिस्टेंट एग्रीकल्चर भर्ती 2025 से जुड़ी जरूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल को देखकर अपनी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
संगठन | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
पद का नाम | असिस्टेंट एग्रीकल्चर भर्ती |
कुल पद | 281 |
आवेदन करने की तिथि | 28 जुलाई से 28 अगस्त 2025 |
चयन प्रक्रिया |
|
ऑफिशियल वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC AEE Recruitment 2025: श्रेणीवार रिक्त विवरण
नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार श्रेणीवार रिक्त विवरणों की जांच अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
वर्ग | पदों की संख्या |
जनरल | 101 |
ईडब्ल्यूएस | 28 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 59 |
अति पिछड़े वर्ग | 14 |
अनुसूचित जाति | 45 |
अनुसूचित जनजाति | 34 |
कुल पदों की संख्या | 281 |
RPSC AEE Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
असिस्टेंट एग्रीकल्चर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरु कर सकते हैं। नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन शुल्क की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
वर्ग | आवेदन शुल्क |
सामान्य/ओबीसी (सीएल) | 600 रुपये |
ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस | 400 रुपये |
एससी/एसटी/दिव्यांग | 400 रुपये |
Oil India Recruitment 2025: IOCL में ढेरों पदों पर भर्ती
RPSC AEE Recruitment 2025: एग्जाम पैटर्न
असिस्टेंट एग्रीकल्चर भर्ती परीक्षा 2025 का पैटर्न समझने के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:
क्र.सं | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल मार्क्स | समय सीमा |
भाग 1 | संबंधित विषय (जैसा कि योग्यता में निर्धारित है) | 150 | 150 | 2 घंटा 30 मिनट |
आयु सीमा - कृषि इंजीनियरिंग में डिग्री धारक इस भर्ती अभियान में भाग ले सकते हैं। वहीं आवेदन करने न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय कि गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।
चयन प्रक्रिया - संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवार का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
असिस्टेंट एग्रीकल्चर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
असिस्टेंट एग्रीकल्चर भर्ती 2025 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के जरिए अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर https://rpsc.rajasthan.gov.in/ जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3 लॉग इन करने के बाद, भर्ती अनुभाग का चयन कर, भर्ती पोर्टल पर जाएं > आरपीएससी सहायक कृषि अभियंता भर्ती 2025 का चयन करें।
स्टेप 4 मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 5 फॉर्म सब्मिट करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation