CG Vyapam Amin Admit Card 2025 OUT: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने अमीन भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है, और इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस भर्तीअभियान के माध्यम से कुल 50 पद भरे जाएंगे।
CG Vyapam Admit Card 2025 Download Link
सीजी व्यापम अमीन पटवारी एडमिट कार्ड 2025 लिंक रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव हो गया है। अमीन (WRDA25) परीक्षा 7 दिसंबर 2025, रविवार को दोपहर 12 बजे से 2:15 बजे तक राज्य के 16 जिलों में आयोजित होगी। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती में कुल 50 पदों के लिए चयन परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन से होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। गेट 11:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर सभी विवरण ध्यान से जांच लें। किसी गलती की स्थिति में परीक्षा से पहले अधिकारियों से संपर्क करें।
| CG Vyapam Amin Admit Card 2025 Link |
CG Vyapam Amin Admit Card 2025 डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट से अपना सीजी व्यापम एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://vyapam.cgstate.gov.in
-
होमपेज पर “Admit Card” टैब पर क्लिक करें।
-
फिर “जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत अमीन पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (WRDA25) के प्रवेश पत्र” लिंक पर क्लिक करें।
-
नए पेज पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड के साथ कैप्चा कोड भरें और Login बटन पर क्लिक करें।
-
आपका CG Amin Patwari Admit Card 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन साथ ले जाने के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation