Rajasthan Librarian Grade 3 Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने ट्वीट कर कंफर्म कर दिया है कि राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 रिजल्ट 2025 कल यानि 2 दिसंबर 2025 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर सीधे अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में योग्य घोषित होंगे, उन्हें भर्ती की अगली स्टेज डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि और स्थान की जानकारी भी जल्द ही जारी की जाएगी।
Rajasthan Librarian Grade 3 Result 2025 Date OUT
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने जुलाई 2025 में राज्य के अलग-अलग केंद्रों पर लाइब्रेरियन ग्रेड 3 की लिखित परीक्षा कराई थी। एडवर्टाइजमेंट नंबर 18/2024 के तहत 600 पदों के लिए यह परीक्षा हुई थी। RSSB चेयरमैन आलोक राज ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि लाइव्रेरियन परीक्षा का रिजल्ट 2 दिसंबर 2025 को जारी करने का प्लान है, और कैंडिडेट इसे RSSB की वेबसाइट -rssb.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकेंगे।
करीब 80 हजार कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी और अब रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। रिजल्ट PDF में जारी होगा, जिसमें कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, माता-पिता के नाम, जेंडर और परीक्षा में मिले मार्क्स जैसी जानकारी होगी। क्योंकि रिस्पॉन्स शीट पहले ही जारी हो चुकी है और कैंडिडेट्स अपने मार्क्स (400 में से) जान चुके हैं, इसलिए कैटेगरी-वाइज कट ऑफ मार्क्स भी रिजल्ट के साथ जारी किए जाएंगे। इससे कैंडिडेट देख पाएंगे कि वे कट ऑफ में हैं या नहीं।

राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 रिजल्ट 2025- हाइलाइट्स
राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 रिजल्ट 2025 से जुड़ी सभी मुख्य जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है।
| विवरण | जानकारी |
| संगठन का नाम | राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड |
| पद का नाम | लाइब्रेरियन ग्रेड 3 |
| कुल पदों की संख्या | 600 |
| विज्ञापन संख्या | 18/2024 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 2 दिसंबर 2025 |
| परीक्षा तिथि | 27 जुलाई 2025 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
कैसे चेक करें राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 रिजल्ट 2025?
राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 रिजल्ट 2025 चेक करने के आसान स्टेप्स यहां नीचे दिए गए है:
-
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
-
“Librarian Grade 3 Result 2025” लिंक चुनें।
-
अपना रोल नंबर या मांगी गई जानकारी भरें।
-
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा — इसे डाउनलोड कर लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation