CG TET Certificate 2026: छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा का सर्टिफिकेट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
CG TET Certificate 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा का सर्टिफिकेट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
CG TET Certificate 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा का सर्टिफिकेट 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा दिनांक 01 फरवरी 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट में कक्षा 1 से 5वीं और दूसरी शिफ्ट में कक्षा 6 और 8वीं का पेपर हुआ था।
इस परीक्षा का रिजल्ट दिनांक 19 मार्च 2026 को पहल जारी किया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रोल नंबर का उपयोग करके छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा का सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
CG TET Certificate 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा का सर्टिफिकेट लाइफटाइम के लिए वैलिड रहेगा और इस सर्टिफिकेट के बिना छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया नहीं जा सकता। इसके जरिए कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाया जा सकता है। इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी 19 मार्च 2026 को जारी की गई थी। सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए भी सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
| छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा का सर्टिफिकेट डाउनलोड लिंक |
CG TET Certificate 2026 - हाइलाइट्स
छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा का सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि टेक्निकल ग्लिच का सामना न करना पड़ें। टेक्निकल ग्लिच से अक्सर वेबसाइट स्लो या हैंग हो जाती है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) |
| परीक्षा का नाम | छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 01 फरवरी 2026 |
| पेपर का नाम | पेपर-1 (पहली कक्षा से कक्षा 5वीं तक) और पेपर-2 (छठी कक्षा से 8वीं तक) |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 19 मार्च 2026 |
| सर्टिफिकेट डाउनलोड जारी होने की तिथि | 13 जुलाई 2026 |
| सर्टिफिकेट टाइप | ई-सर्टिफिकेट |
| ऑफिशियल वेबसाइट | cgssb.cgstate.gov.in |
CG TET Certificate 2026 डाउनलोड कैसे करें?
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा का सर्टिफिेकेट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन को ओपन करें।
-
CG TET Certificate 2026 पर क्लिक करें।
-
रोल नंबर पर दर्ज करें।
-
सर्टिफिेकेट में निहित जानकारी चेक करें।
-
सर्टिफिेकेट डाउनलोड कर लें।
CG TET Certificate 2026 में क्या-क्या जानकारी निहित होती है?
छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा के सर्टिफिकेट में आप ये डिटेल्स चेक कर सकते हैं। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
-
उम्मीदवार का पूरा नाम
-
रोल नंबर
-
रजिस्ट्रेशन नंबर
-
जन्म तिथि
-
परीक्षा का लेवल
-
पासिंग स्टेट्स
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.