CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कब जारी होगा?

Last Updated: Jul 13, 2026, 11:21 IST

CBSE Class 10th Phase 2 Result 2026: सीबीएसई द्वारा 10th 2nd Board Exam Result जल्द ही वेबसाइट पर कभी भी जारी किया जा सकता है। छात्र यहां से जानें रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट के साथ डिजिलॉकर और उंमग ऐप से भी कैसे डाउनलोड किया जा सकता हैं।

CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कब जारी होगा?
CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कब जारी होगा?

CBSE 10th Second Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा यह 'टू-बोर्ड सिस्टम' 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए पहली बार शुरू किया गया है। 10वीं के करीब 6 लाख से अधिक छात्र इन एग्जाम में शामिल हुए थे। CBSE 10th Second Phase Exam 2026 में शामिल हुए छात्रों को रिजल्ट का काफी इंतेजार है। 

10वीं के जिन भी छात्रों ने अपने मार्क्स को सुधारने के लिए 15 मई से 21 मई 2026 तक हुए इन सेकेंड फेज के एग्जाम में भाग लिया था, उनके लिए बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिजल्ट को जल्द जारी कर दिया जाएगा। 

CBSE Class 10th Phase 2 रिजल्ट से जुड़ी हर जरूरी जानकारी 

CBSE 10वीं Phase 2 के रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारी को जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। इस टेबल में सभी डिटेल्स के साथ इंपोर्टेंट डेट्स की भी जानकारी दी गई है। 

इवेंट

इंपोर्टेंट डिटेल्स

बोर्ड का नाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

एग्जाम नाम

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम 2026 फेज 2 

एग्जाम डेट 

15 मई से 21 मई 2026

रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट

जुलाई 2026 का दूसरा/तीसरा हफ्ता (जल्द ही)

ऑफिशियल वेबसाइट्स

cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in

मोबाइल ऐप्स

DigiLocker App, UMANG App

पासिंग मार्क्स 

हर सब्जेक्ट और कुल मिलाकर न्यूनतम 33% मार्क्स 

वेबसाइट के संग App और SMS से भी देखें CBSE 10th Result 2026

सीबीएसई बोर्ड 10th 2nd बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट ऑनलाइन मोड में ऑफिशियल वेबसाइट जैसे  cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। साथ ही, मोबाइल प्लेटफॉर्म जैसे Umang और Digilocker पर भी जारी किया जाएगा। 

How to Download CBSE Class 10th Phase 2 Result 2026? 

CBSE Class 10th Phase 2 Result 2026 को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर और उंमग ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। छात्र यहां से जानें कैसे करें Download. 

1. ऑफिशियल वेबसाइट 

छात्र सीबीएसई 10वीं 2nd एग्जाम रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर विजिट करें। 
  2. होम पेज पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  3. फिर, अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आइडी और सिक्योरिटी पिन को फिल करें। 
  4. फिर, स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा। 
  5. रिजल्ट को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल ले। 

2. डिजिलॉकर DigiLocker App 

सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट छात्र डिजिलॉकर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां से आसान स्टेप्स जानें। 

  • results.digilocker.gov.in पर विजिट करें या ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • फिर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार कार्ड से ऐप में लॉगिन करें।
  • फिर, 'Education' सेक्शन में जाकर 'CBSE' चुनें। 
  • रिजल्ट देखने के लिए अपनी क्लास और साल (2026) को डालें। 
  • स्क्रिन पर आपकी डिजिटल मार्कशीट आ जाएगी। 
  • इसे डाउनलोड कर लें। 

3. उमंग ऐप UMANG App

सरकार के उमंग ऐप पर भी 'CBSE Services' में जाकर छात्र अपना रोल नंबर और लॉगिन क्रेडेंशियल्स को फिल करके डायरेक्ट अपनी डिजिटल मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

छात्र 10वीं बोर्ड 2026 के रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारी की अपडेट लेने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर टाइम-टाइम पर विजिट करते रहें। 

यहां भी पढ़े: UGC NET Answer Key 2026 LIVE: NTA यूजीसी नेट JUNE एग्जाम प्रोविजनल आंसर-की जल्द, ugcnet.nta.nic.in देखें Latest Updates

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 13, 2026, 11:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News