BSUSC Bihar Assistant Professor Vacancy 2026: बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की अंतिम तिथि, तुरंत करें अप्लाई
Bihar Assistant Professor Vacancy 2026: बीएसयूएससी बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य शिक्षकों के कुल 3687 रिक्त पदों को भरना है।
BSUSC Bihar Assistant Professor Vacancy 2026: बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमिशन की ओर से शिक्षक भर्ती के आवेदन समाप्त होने जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की गई है। विज्ञापन संख्या (BSUSC/CAP-01 to 06/2026) के तहत असिस्टेंट प्रोफसर के कुल 3687 पदों को भरना है। नोटिफिकेशन के अनुसार 6 विषयों के लिए आवेदन किए जा रहे हैं।
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Bihar Assistant Professor Vacancy 2026: आवेदन लिंक
बीएसयूएससी नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 3687 रिक्त पदों को भरा जाना है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू की गई थी। जिसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई यानी कल तक है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं।
| बीएसयूएससी बिहार असिस्टेंट प्रोफसर भर्ती 2026 |
Bihar Assistant Professor Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन कुल 6 विषयों के लिए मांगे गए हैं। भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं।
| विवरण | महत्वपूर्ण तिथि |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 3 जुलाई, 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की तिथि | 3 जुलाई, 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जुलाई, 2026 |
Bihar Assistant Professor Vacancy 2026: रिक्त पदों की संख्या
विज्ञापन संख्या (BSUSC/CAP-01 to 06/2026) के तहत शिक्षकों के कुल 3687 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार सब्जेक्ट वाइज पोस्ट रिक्त पदों की संख्या नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं।
| पोस्ट का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
| हिंदी | 625 |
| अर्थशास्त्र | 597 |
| इतिहास | 662 |
| राजनीतिक विज्ञान | 596 |
| इंग्लिश | 674 |
| समाजशास्त्र | 533 |
बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 रजिस्टर करने के बाद ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 3 लॉगिन करने के बाद अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 4 डिटेल्स सबमिट करने के बाद यूनिवर्सिटी को सिलेक्ट करें।
स्टेप 5 एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यान से देखें और फीस भरें (यदि लागू हो)।
स्टेप 6 फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.