Bihar Police Constable Admit Card 2025 OUT: 23 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी, Direct Link

Bihar Police Constable Admit Card 2025 OUT: बिहार के सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने 23 को होने वाली बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी की व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा की तिथि और केंद्र का विवरण दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।

Vijay Pratap Singh
Jul 16, 2025, 13:29 IST
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025

Bihar Police Constable Admit Card 2025: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स, बिहार (CSBC) ने आज, 23 जुलाई 2025 को होने वाली बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक नीचे उपलब्ध है। कांस्टेबल पदों के लिए परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।

BSEB Sakshamta Pariksha 3rd Admit Card 2025

अधिसूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक बिहार के 38 जिलों में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 19,838 कांस्टेबल पद भरे जाएंगे, जिनमें से 6,717 पद विशेष रूप से महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

अभ्यर्थी दो तरीकों से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके।
  2. यदि रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं, तो मोबाइल नंबर और जन्मतिथि की मदद से भी एडमिट कार्ड प्राप्त किया जा सकता है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक- (एक्टिव)

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 का डाउनलोड लिंक अब Active हो गया है। पंजीकृत उम्मीदवार अपना हॉल टिकट नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए आपको लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।

Bihar Police Constable Admit Card Link

यहां क्लिक करें

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हाइलाइट्स

CSBC कांस्टेबल लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी जरूरी जानकारियाँ शामिल होती हैं, जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा का समय और शिफ्ट, परीक्षा शहर, रजिस्ट्रेशन नंबर, यूजर आईडी आदि। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट से या उस लेख में दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा, अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका के माध्यम से बिहार पुलिस परीक्षा का संक्षिप्त अवलोकन भी प्राप्त कर सकते हैं।

भर्ती संगठनकेंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC)
पद का नाम कांस्टेबल
कुल पदों की संख्या 19,838
श्रेणी एडमिट कार्ड
स्थिति जारी
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2025 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 03 अगस्त 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 09 जुलाई 2025
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in

कैसे डाउनलोड करें Bihar Police Constable Admit Card 2025?

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं:

1-आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.inपर जाएं।
2-होमपेज पर “Download Admit Card for Bihar Police Constable Examination 2025 (Advt. No. 01/2025)” लिंक पर क्लिक करें।

3-लॉगिन विवरण दर्ज करें:

  • पंजीकरण संख्या (Registration Number)

  • जन्म तिथि (Date of Birth)

  • फिर कैप्चा कोड भरें और Submit/Login बटन पर क्लिक करें।

4- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा। उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 पर उल्लिखित विवरण 

  1. उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी

    • नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी आदि।

  2. रोल नंबर और पंजीकरण विवरण

    • रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, यूजर आईडी आदि।

  3. परीक्षा केंद्र की जानकारी

    • परीक्षा केंद्र का नाम, पता और शहर।

  4.  परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा प्रारंभ समय।

  5. निर्देश और जरूरी हिदायतें

    • परीक्षा के दिन के निर्देश, दस्तावेज़ लाने संबंधी जानकारी और अन्य दिशा-निर्देश।

Bihar Police Constable Bharti 2025 Admit Card Date: एडमिट कार्ड जारी होने की तिथियां

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (Advt. No. 01/2025) के लिए लिखित परीक्षा छह चरणों में आयोजित की जाएगी: 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025। हर एक परीक्षा की परीक्षा तिथि से लगभग 7 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

परीक्षा तिथि

एडमिट कार्ड जारी

16 जुलाई 2025

9 जुलाई 2025

20 जुलाई 2025

13 जुलाई 2025

23 जुलाई 2025

16 जुलाई 2025

27 जुलाई 2025

20 जुलाई 2025

30 जुलाई 2025

23 जुलाई 2025

3 अगस्त 2025

27 जुलाई 2025

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2025 क्या है?

 

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा के पाठ्यक्रम और पैटर्न की स्पष्ट जानकारी होना बहुत आवश्यक है। इससे उन्हें प्रत्येक विषय का वेटेज, पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या और अंकन प्रणाली को समझने में मदद मिलती है। बेहतर समझ के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न नीचे दी गई तालिकाओं में प्रस्तुत किया गया है।

 

  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

  • न्यूनतम अर्हक अंक 30% निर्धारित है।

  • परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी।

विषयकुल प्रश्नकुल अंक
अंग्रेज़ी    
हिन्दी    
सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिकशास्त्र, अर्थशास्त्र)    
विज्ञान (भौतिकी, रसायन, प्राणीशास्त्र, वनस्पति विज्ञान)    
सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाएँ    
कुल 100 100

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया क्या है?

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के आधार पर किया जाएगा।


Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates.

He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations.

With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News