Bihar DELEd Result 2026: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम कब आएगा?, देखें ये लेटेस्ट अपडेट्स

Last Updated: Jul 16, 2026, 11:20 IST

Bihar DELEd Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही डीएलएड (DElEd) प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करेगा। यह परीक्षा 8 से 22 जून 2026 तक आयोजित की गई थी। एक बार जारी होने के बाद, अभ्यर्थी अपना बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 2026 BSEB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar DELEd Result 2026 Kab Aayega
Bihar DELEd Result 2026 Kab Aayega

Bihar DELEd Result 2026: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 2026 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों जल्द इंतजार होगा खत्म। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले साल के रुझानों के अनुसार, Bihar DElEd Entrance Exam Result 2026 जुलाई 2026 के अंत तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इसकी आधिकारिक तिथि को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। डीएलएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद, सभी अभ्यर्थी bsebdeled.com पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar DELEd Result 2026 Kab Aayega?

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा परीक्षा परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जारी किए जाएंगे। हालाकिं बोर्ड ने अभी तक परिणाम की सटीक तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर यह उम्मीद की जा रही है कि परिणाम जुलाई 2026 के अंत में घोषित किए जा सकते हैं। परिणाम जारी होते ही, छात्र अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar DElEd Result 2026 हाइलाइट्स

BSEB जल्द ही बिहार डीएलएड 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। 8-22 जून तक हुई इस परीक्षा का स्कोरकार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जिससे काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार Bihar DELEd Entrance Exam Result 2026 से संबंधित हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देेखें।

परीक्षा का नाम

बिहार DElEd प्रवेश परीक्षा 2026

परीक्षा आयोजन तिथि

8 जून - 22 जून 2026

बोर्ड का नाम

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)

रिजल्ट तिथि

जुलाई 2026 अंतिम सप्ताह (संभावित)

आधिकारिक वेबसाइट

bsebdeled.com

अगला चरण

स्कोरकार्ड डाउनलोड और काउंसलिंग

Bihar DElEd Entrance Exam 2026 कब हुआ?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 8 जून से 22 जून 2026 तक किया था। परीक्षा में राज्यभर के लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अब सभी उम्मीदवार अपने रिजल्ट और स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Bihar DElEd Score Card 2026 में क्या होगा?

बिहार डीएलएड रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना Bihar DElEd Score Card 2026 ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारियां उपलब्ध होंगी:

  •  का नाम

  • रोल नंबर

  • आवेदन संख्या

  • प्राप्त अंक

  • रैंक

  • क्वालिफाइंग स्टेटस

  • अन्य महत्वपूर्ण विवरण

Bihar DElEd Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:

  1. बिहार डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. Bihar DElEd Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर रिजल्ट और स्कोर दिखाई देंगे।

  6. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले कर रखें।

Bihar DElEd Counselling 2026

रिजल्ट घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को Bihar DElEd Counselling 2026 में भाग लेना होगा। काउंसलिंग के दौरान मेरिट और रैंक के आधार पर विभिन्न डीएलएड संस्थानों में सीट आवंटित की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 16, 2026, 11:20 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News