Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु से शेयर करें ये ख़ास शुभकामनायें और बधाई संदेश!
Guru Purnima Wishes 2026 in Hindi: गुरु पूर्णिमा 2026 पर पढ़ें हिंदी में शुभकामनाएं, कोट्स, कविताएं व दोहे। जानें 29 जुलाई को मनाए जाने वाले गुरु पूर्णिमा का महत्व, इतिहास और छात्रों के लिए संदेश।
Happy Guru Purnima 2026: 29 जुलाई 2026 को पूरे भारतवर्ष में गुरुओं को समर्पित खास दिन — गुरु पूर्णिमा बड़े ही सद्भाव और उल्लास से मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि शैक्षिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिन विशेषकर स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में गुरु वंदन, कविता पाठ, नाटक, भाषण, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
यह अवसर होता है जब शिष्य अपने अध्यापक यानी गुरु के प्रति आभार, सम्मान और श्रद्धा प्रकट करते हैं। छात्र भी बड़े चाव और प्रेम से अपने टीचर्स के लिए संदेश, कार्ड व पोस्टर तैयार करते हैं।
इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं —
- गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं (Wishes) हिंदी में
- गुरु पूर्णिमा पर प्रेरणादायक उद्धरण (Quotes)
- बच्चों व विद्यार्थियों के लिए गुरु पूर्णिमा की सुंदर कविताएं (Poems)
ताकि आप भी अपने गुरुओं को इस विशेष दिन पर आदरपूर्वक याद कर सकें।
Guru Purnima Significance: गुरु पूर्णिमा पर्व का महत्व
गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति समर्पण और कृतज्ञता का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान दर्जा दिया गया है, क्योंकि गुरु ही हमें अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। यह दिन हमें गुरु के योगदान को सराहने और उनके द्वारा दिए गए ज्ञान का सम्मान करने का अवसर प्रदान करता है।
Guru Purnima History: गुरु पूर्णिमा से जुड़ा इतिहास
गुरु पूर्णिमा का इतिहास अत्यंत प्राचीन है और यह महर्षि वेद व्यास से जुड़ा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था, जिन्होंने महाभारत, पुराण और वेदों का संकलन किया था। उनकी अद्वितीय विद्वत्ता और योगदान के कारण इस दिन को 'व्यास पूर्णिमा' भी कहा जाता है। वेद व्यास को सम्मानित करने और उनके ज्ञान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए इस दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।
Guru Purnima Wishes, Quotes and Poems 2026
इस लेख में, हम आपके लिए गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर कुछ खास और चुनिंदा शुभकामनाएं, मैसेज, कविताएँ और और प्रस्तुत कर रहे हैं, जिनके माध्यम से आप अपने गुरु के प्रति अपनी भावना और सम्मान व्यक्त कर सकते हैं। यह मैसेज, कोट्स और कविताएँ आपके गुरु के प्रति आपकी कृतज्ञता को व्यक्त करने का एक बेहतरीन माध्यम बन सकते हैं, और इस पावन दिन को और भी खास बना सकते हैं।
Guru Purnima Wishes and Messages 2026 in Hindi
- 1.गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं! आप मेरे जीवन में मार्गदर्शक और प्रेरणा स्त्रोत हैं।
- 2.आपके बिना, ज्ञान की रोशनी अधूरी है। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
- 3.गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर, आपको दिल से धन्यवाद और शुभकामनाएं!
- 4.आपका सिखाया हर सबक मेरे जीवन को दिशा देता है। आपको मेरी ओर से गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई!
- 5.गुरु बिना ज्ञान नहीं, जीवन में सम्मान नहीं। गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
- 6.आप जैसे गुरु के साथ जीवन की राह आसान हो जाती है। गुरु पूर्णिमा की बधाई!
- 7.आपकी शिक्षा ने मेरे जीवन को नया आयाम दिया है। गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
- 8.आपसे मिले ज्ञान की छाया में जीवन को नयी दिशा मिलती है। गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
- 9.आपके सिखाए गए मार्गदर्शन के लिए सदा आभारी रहूंगा। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
- 10.गुरु पूर्णिमा के इस पावन दिन पर, आपको साष्टांग नमन और शुभकामनाएं!
- 11.आपकी शिक्षा ने मुझे सही राह दिखाई है। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
- 12.आपका सिखाया हर पाठ मेरे जीवन को रोशन करता है। गुरु पूर्णिमा की बधाई!
- 13.गुरु की महिमा अपरम्पार है। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
- 14.आप मेरे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक हैं। गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
- 15.गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति असंभव है। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
- 16.आपके ज्ञान से ही मेरा जीवन समृद्ध है। गुरु पूर्णिमा की बधाई!
- 17.आपके ज्ञान ने मुझे नई दिशा दिखाई है। गुरु पूर्णिमा की बधाई!
- 18.आपकी शिक्षा से मेरा जीवन संवर गया है। गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
- 19.आप मेरे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं। गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
- 20.आपकी शिक्षा ही मेरे जीवन का आधार है और आपकी प्रेरणा मेरी सफलता की कुंजी है। गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
Guru Purnima 2026 Quotes in Hindi
- 1."गुरु बिना ज्ञान नहीं, जीवन में मान नहीं।"
- 2."गुरु वह दीपक है जो हमारे अज्ञान के अंधकार को दूर करता है।"
- 3."गुरु का ज्ञान हमें जीवन की सच्ची राह दिखाता है।"
- 4."गुरु की कृपा से ही हमें सच्ची शिक्षा मिलती है।"
- 5."गुरु का स्थान भगवान से भी ऊँचा है।"
- 6."गुरु का ज्ञान हमें जीवन में सफलता दिलाता है।"
- 7."गुरु की शिक्षा ही हमारा सबसे बड़ा धन है।"
- 8."गुरु का आशीर्वाद हमें सदा संजीवनी शक्ति देता है।"
- 9."गुरु की शिक्षा से ही हमारा जीवन संवरता है।"
- 10."गुरु का ज्ञान हमारे जीवन को रोशन करता है।"
- 11."गुरु का मार्गदर्शन हमें सफलता की ओर ले जाता है।"
- 12."गुरु का ज्ञान हमारे जीवन को समृद्ध बनाता है।"
- 13."गुरु की शिक्षा ही हमारा सच्चा मार्गदर्शन है।"
- 14."गुरु का सान्निध्य हमें सही मार्ग पर चलाता है।"
- 15."गुरु की शिक्षा ही हमारा सबसे बड़ा बल है।"
- 16."गुरु का ज्ञान हमें सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है।"
- 17."गुरु की कृपा से ही हमें जीवन की सच्ची शिक्षा मिलती है।"
- 18."गुरु का ज्ञान हमारे जीवन को नया आयाम देता है।"
- 19."गुरु की शिक्षा से हमारा जीवन उज्जवल होता है।"
- 20."गुरु का ज्ञान हमें जीवन के हर पहलू को समझने में मदद करता है।"
Guru Purnima 2026 Poems in Hindi
कविता 1: गुरु की महिमा
गुरु की महिमा का करें गुणगान,
उनके बिना अधूरी है यह पहचान।
ज्ञान का दीप जलाएं जीवन में,
गुरु का आशीर्वाद सदा रहे संग में।
कविता 2: वही सच्चा गुरु कहलाए
जीवन पथ पर जो चलना सिखाए,
जो धेर्यता का पाठ पढाए,
संकट में जो हँसना सिखाए,
पग-पग पर परछाई सा साथ निभाए,
जिसे देख आदर से सर झुक जाए,
वही सच्चा गुरु कहलाए।
कविता 3: वही गुरु कहलाता है
प्रकाश जो बन कर आता है..
हर लेता है वो दुःख सारे,
खुशियों की फसल उगाता है..
नई राह एक दिखा कर हमको,
सभी संशय जो मिटाता है..
सागर से ज्ञान सा भरा हुआ,
बस वही गुरु कहलाता है।
कविता 4: शिक्षक मंदिर जैसी पूजा,
शिक्षक हैं शिक्षा का सागर,
शिक्षक बांटे ज्ञान बराबर ,
शिक्षक मंदिर जैसी पूजा,
माता-पिता का नाम है दूजा,
शिक्षक न देखे जात-पात,
शिक्षक न करता पक्ष-पात,
निर्धन हो या हो धनवान,
शिक्षक को सब एक समान
कविता 5: गुरु की वंदना
गुरु की वंदना में शब्द भी कम पड़ जाते हैं,
उनकी महिमा के आगे सब नमन कर जाते हैं।
गुरु का आशीर्वाद हमें हर कदम पर राह दिखाए,
गुरु के चरणों में सच्ची शिक्षा का स्रोत पाए।
कविता 6: मेरा गुरु
जिसने हर मोड़ पर संभाला है मुझे,
मेरे अंदर के अंधेरों को उजाला है वही।
माँ ने जनम दिया था जिस जिस्म को,
उस रूह का रखवाला है वही — मेरा गुरु।
Guru Purnima Dohe in Hindi 2026: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुछ प्रसिद्ध दोहे
1.गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागूं पाय।
बलिहारी गुरु आपणे, गोविंद दियो बताए।।
2.साधु ऐसा चाहिए, जैसा सूप सुभाय।
सार-सार को गहि रहे, थोथा देइ उडाय।।
3.गुरु बिन ज्ञान न उपजे, गुरु बिन मिलै न मोक्ष।
गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मिटै न दोष।।
4.सब धरती कागज करूँ, लिखनी सब बनराय
सात समुद्र की मसि करूँ, गुरु गुण लिखा न जाय
5.गुरु का ज्ञान अनमोल है, सबसे ऊंचा स्थान।
गुरु बिना इस दुनिया में, अधूरा हर इंसान।।
6.गुरु कुम्हार शिष कुंभ है, गढ़ि - गढ़ि काढ़ै खोट
अन्तर हाथ सहार दै, बाहर बाहै चोट
7.गुरु ज्ञान का सागर है, हम सब उसके पास।
गुरु बिना हम सब का, जीवन है निराश।।
8.गुरु को सिर राखिये, चलिये आज्ञा माहिं
कहैं कबीर ता दास को, तीन लोकों भय नाहिं
9.ज्ञान समागम प्रेम सुख, दया भक्ति विश्वास
गुरु सेवा ते पाइए, सद् गुरु चरण निवास
10.कबीरा ते नर अन्ध है गुरु को कहते और
हरि रूठे गुरु ठौर है गुरु रुठै नहीं ठौर
गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर इन अद्वितीय मैसेज, कविताओं और हिंदी दोहों के माध्यम से अपने गुरु के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करें।
50+ Happy Guru Purnima Wishes, Quotes And Greeting Messages for Teacher in English
Anisha Mishra is journalist with over 3 years of experience in covering the Indian education sector. She has worked extensively in the K12 domain, with focus on the state board as well as central board examinations, policy structure of seconday and higher secondary education as well as the entrance examinations like JEE, NEET, CLAT, etc. Her extensive experience in the domain has helped her provide students with concise accurate information in all aspectes of school life and education. Her key interest lies in decoding the changes in the curriculum, NEP implementation and changing education ecosystem in the country. Besides working, she enjoys traveling, exploring new places and cultures, and painting.