Army Agniveer GD Admit Card 2025 OUT: भारतीय सेना ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) और ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस वर्ष की सेना अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर joinindianarmy.nic.in लॉगिन विवरण दर्ज करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अग्निवीर परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई, 2025 तक आयोजित की जानी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
Army GD Admit Card 2025 Download Link
भारतीय सेना अग्निवीर जीडी एडमिट कार्ड 2025 अब डाउनलोड के लिए joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोद करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें-अग्निवीर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का Direct Link
पासवर्ड भूल गए? ऐसे डाउनलोड करें अग्निवीर एडमिट कार्ड, ये रहे आसान स्टेप्स
Category-wise Agniveer 2025 Exam schedule: कब होगी परीक्षा
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में कैटेगरी वाइज परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं।
क्रम संख्या | श्रेणी | अग्निवीर परीक्षा तिथि 2025 | अवधि |
---|---|---|---|
1 | अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) | 30 जून – 3 जुलाई 2025 | 60 मिनट |
2 | अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) | 3 – 4 जुलाई 2025 | 60 मिनट |
3 | अग्निवीर (टेक्निकल) | 4 जुलाई 2025 | 60 मिनट |
4 | अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) | 7 जुलाई 2025 | 60 मिनट |
5 | अग्निवीर GD (महिला मिलिट्री पुलिस) | 7 जुलाई 2025 | 60 मिनट |
6 | सोल्जर टेक्निकल (NA) | 8 जुलाई 2025 | 60 मिनट |
7 | हवलदार एजुकेशन (आईटी/साइबर, सूचना संचालन, भाषाविद्) | 8 जुलाई 2025 | 180 मिनट |
8 | सिपाही (फार्मा) | 9 जुलाई 2025 | 120 मिनट |
9 | जेसीओ धार्मिक शिक्षक (पंडित, मौलवी, पादरी आदि) | 9 जुलाई 2025 | 120 मिनट |
10 | जेसीओ केटरिंग | 9 जुलाई 2025 | 120 मिनट |
11 | हवलदार सर्वे ऑटोमैटेड कार्टोग्राफर | 9 जुलाई 2025 | 120 मिनट |
12 | अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल) | 10 जुलाई 2025 | 60 मिनट |
Army Agniveer GD Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर लॉग इन करना होगा और ‘Admit Card’ सेक्शन में जाकर संबंधित परीक्षा का चयन करना होगा। वहां से वे अपना एडमिट कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं।
-
सबसे पहले joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर “Login / Apply” सेक्शन पर क्लिक करें।
-
अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें।
-
लॉगिन के बाद “Admit Card” टैब पर जाएं।
-
संबंधित परीक्षा (GD / ट्रेड्समैन) के सामने “Download” बटन पर क्लिक करें।
-
एडमिट कार्ड PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा – उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
नोट: परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र (ID Proof) ज़रूर साथ रखें।
Admit Card Indian Army Agniveer GD: अग्निवीर परीक्षा एडमिट कार्ड हाइलाइट्स
उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं,वे नीचे दी तालिका में एडमिट कार्ड और परीक्षा से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
भर्ती संगठन का नाम | भारतीय सेना (Indian Army) |
भर्ती पद | अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), ट्रेड्समैन |
परीक्षा वर्ष | 2025 |
एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें | joinindianarmy.nic.in |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा → फिजिकल टेस्ट → मेडिकल टेस्ट |
परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
आवश्यक दस्तावेज | एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आदि |
हेल्पलाइन | आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध संपर्क विवरण देखें |
Army Agniveer GD Admit Card 2025: महत्वपूर्ण निर्देश
एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड को अच्छी तरह पढ़ लें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा इंडियन आर्मी के अग्निवीर जनरल ड्यूटी और ट्रेड्समैन पदों के लिए की जा रही है। परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट और मेडिकल एग्जाम होगा।