Air Force Agniveer Vayu Bharti 2025: भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु भर्ती (इंटेक 02/2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से शुरू होगी और 31 जुलाई 2025 तक चलेगी। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन agnipathvayu.cdac.in पर कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा सितंबर 2025 में आयोजित की जाएगी।
Air Force Agniveer Vayu Bharti 2025 Notification - हाइलाइट्स
उम्मीदवार अग्निवीर वायु इंटेक 02/2026 अधिसूचना 2025 से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
बिंदु | विवरण |
भर्ती योजना | अग्निपथ योजना |
भर्ती नाम | अग्निवीर वायु इंटेक 02/2026 |
कुल पद | लगभग 2,500 |
विज्ञापन संख्या | Intake 02/2026 |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 11 जुलाई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 31 जुलाई 2025 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (agnipathvayu.cdac.in) |
परीक्षा तिथि (प्रस्तावित) | 25 सितंबर 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से 7–10 दिन पूर्व |
पात्रता | आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, राष्ट्रीयता आदि मानदंड आवश्यक |
आधिकारिक नोटिस PDF |
Air Force Agniveer Vayu 2025 Eligibility: अग्निवीर वायु के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट / 10+2 / समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
Indian Air Force Agniveer Vayu 2025 Age Limit: अग्निवीर वायु के लिए आयु-सीमा क्या है?
अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 2004 और 2 जुलाई 2007 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच हुआ हो और वे आवेदन करने के पात्र हों।
Air Force Agniveer Vayu Vacancy 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया क्या है?
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें निम्नलिखित शामिल हैं:
-
लिखित परीक्षा
-
शारीरिक मानक परीक्षण (PST) / शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
-
दस्तावेज़ सत्यापन
-
चिकित्सा परीक्षण
-
अंतिम मेरिट सूची
वायु सेना अग्निवीर वायु भर्ती (इंटेक 02/2026) के तहत चयनित उम्मीदवारों की नौकरी का कार्यकाल कुल 4 वर्षों का होगा। इस अवधि के बाद उनकी सेवा समाप्त मानी जाएगी।
अग्निपथ योजना के अनुसार, सेवा समाप्ति के बाद उम्मीदवारों को सेवा निधि पैकेज के रूप में लगभग ₹10.08 लाख की राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि टैक्स-फ्री होगी और इसे उम्मीदवार की मासिक कटौती व सरकार के बराबर योगदान से जोड़ा जाएगा।