ICSI CSEET January Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET 2026) जनवरी 2026 सत्र के रिजल्ट आज, 20 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे जारी कर दिया है। एग्जाम में शामिल हुए छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यह एग्जाम 10 और 12 जनवरी 2026 को रिमोट प्रॉक्टेड मोड घर से ऑनलाइन के मोड से आयोजित की जा रही है।
ICSI CSEET जनवरी 2026: रिजल्ट की इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स
ICSI ने रिजल्ट के साथ-साथ सब्जेक्ट मार्क्स की डिटेल्स भी जारी कर दी है। नीचे दी गई टेबल में एग्जाम से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स जानकारी देखें।
| इवेंट | जानकारी |
| एग्जाम की डेट्स | 10 और 12 जनवरी 2026 |
| एग्जाम घोषित होने की डेट्स | 20 जनवरी 2026 |
| रिजल्ट का टाइम | दोपहर 2:00 बजे |
| ऑफिशियल वेबसाइट | icsi.edu |
| पास प्रतिशत (जनवरी 2026) | 80.5% |
पास होने के लिए कैटेरिया
CSEET एग्जाम को पास करने के लिए छात्रों को ICSI द्वारा निर्धारित किए गए कैटेरिया को पूरा करना अनिवार्य है।
- हर सब्जेक्ट में: हर पेपर (कुल 4 पेपर) में कम से कम 40% अंक होने चाहिए।
- कुल मिलाकर: सभी सब्जेक्ट को मिलाकर कुल 50% अंक प्राप्त करना जरूरी है।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए हमारे द्वारा बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- छात्र ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर विजिट करें।
- होमपेज पर 'Student' टैब में जाकर 'CSEET' सेक्शन पर क्लिक करें और "Result of CSEET January 2026" लिंक को चुनें।
- फिर, एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि को फील करें।
- 'Login' बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- फिर, स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
Important Information: ई-रिजल्ट कम मार्क्स स्टेटमेंट
ICSI ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट की कोई भी हार्ड कॉपी डाक के माध्यम से नहीं भेजी जाएगी। छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किए गए 'e-Result-cum-Marks Statement' को ही ऑफिशियल दस्तावेज के रूप में सुरक्षित रखना होगा।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation