ICAI CA September 2025 Result Date and Time: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA सितंबर 2025 रिजल्ट की डेट और टाइम की घोषणा कर दी है। सभी छात्र 3 नवंबर, 2025 को ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल के रिजल्ट देख सकते हैं। जो छात्र CA सितंबर 2025 एग्जाम में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, ICAI CA सितंबर फाइनल और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 2 बजे तक घोषित किए जाएंगे। साथ ही, CA फाउंडेशन रिजल्ट 2025 शाम 5 बजे तक घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखने होंग
ICAI CA सितंबर 2025 रिजल्ट ऑफिशियल नोटिस - यहां क्लिक करें
ICAI CA सितंबर 2025 रिजल्ट की डेट और टाइम
ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, CA फाइनल और इंटरमीडिएट के नतीजे सबसे पहले दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे, उसके बाद शाम 5 बजे CA फाउंडेशन के नतीजे भी घोषित कर दिए दाएंगे। इससे जुड़ी पूरी अपडेट के लिए नीचे दी गई टेबल को देखे।
| विषय | डेट और टाइम |
| CA फाइनल और इंटरमीडिएट | 3 नवंबर, 2025 को दोपहर लगभग 2 बजे |
| CA फाउंडेशन | 3 नवंबर, 2025 को शाम लगभग 5 बजे |
CA September Result 2025: रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट
ICAI CA सितंबर 2025 के फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल रिजल्ट लिंक 3 नवंबर, 2025 को लाइव कर दिया जाएगा। छात्रों के लिए सीए रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट नीचे दी गई है।
ICAI CA सितंबर 2025 रिजल्ट कैसे देखें?
ICAI CA सितंबर 2025 फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन एग्जाम के रिजल्ट देखने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप 1: ICAI CA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: CA फाउंडेशन/इंटरमीडिएट/फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर फिल करें।
स्टेप 4: CA एग्जाम का रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 5: स्कोरकार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट निकालें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation