CBSE Board Exam 2026: CBSE 10वीं के बोर्ड 17 फरवरी से शुरू, चेक करें सभी गाइडलाइंस

Akshara Verma
Last Updated: Feb 16, 2026, 16:53 IST

CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड 10वीं के एग्जाम कल, मंगलवार 17 फरवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड ने छात्रों के लिए जरूरी निर्देश जारी किए है। सभी अपडेट्स को जानने के लिए नीचे देखें। 

cbse 10th board exam 2026 begins from 17th february
cbse 10th board exam 2026 begins from 17th february

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं के बोर्ड एग्जाम कल यानी 17 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। इस साल लगभग 46 लाख छात्र इस एग्जाम में शामिल हो रहे हैं। एग्जाम की शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने कुछ सख्त नियम और दिशा-निर्देश जारी किए हैं। छात्र पूरी डेट शीट जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। 

CBSE बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे एग्जाम से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर और रिपोर्टिंग टाइम की पूरी जानकारी को अच्छे से करें। साथ ही, बोर्ड द्वारा कई नियम भी जारी किए गए है। छात्र समय से सेंटर पर पहुंचे, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। 

CBSE 10th Board Exam 2026: 10वीं की डेट शीट 

10वीं के एग्जाम सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए भी 15 मिनट का अतिरिक्त समय (10:15 AM से 10:30 AM) दिया जाएगा।

डेट  सब्जेक्ट  टाइम 
17 फरवरी 2026 गणित  10:30 AM – 01:30 PM
21 फरवरी 2026 अंग्रेजी 10:30 AM – 01:30 PM
25 फरवरी 2026 विज्ञान  10:30 AM – 01:30 PM
27 फरवरी 2026 कंप्यूटर / IT / AI 10:30 AM – 01:30 PM
02 मार्च 2026 हिंदी  10:30 AM – 01:30 PM
07 मार्च 2026 सामाजिक विज्ञान 10:30 AM – 01:30 PM

एग्जाम सेंटर के लिए जरूरी गाइडलाइंस 

CBSE ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर छात्र को एग्जाम से बाहर किया जा सकता है।

  • रिपोर्टिंग टाइम: छात्रों को सुबह 10:00 बजे तक हर हाल में एग्जाम सेंटर के अंदर प्रवेश कर लेना है। 10:00 बजे के बाद स्कूल के गेट बंद कर दिए जाएंगे।
  • ड्रेस कोड: रेगुलर छात्रों को अपने स्कूल की यूनिफॉर्म में ही आना अनिवार्य है।
  • क्या साथ लाएं: ओरिजिनल एडमिट कार्ड, पारदर्शी ज्योमेट्री बॉक्स, नीली स्याही वाला पेन और पारदर्शी पानी की बोतल।
  • क्या न लाएं: किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर), कागज के टुकड़े या खाने-पीने का सामान हॉल में वर्जित है।

CBSE Maths Exam को लेकर जरूरी टिप्स

CBSE गणित के एग्जाम में अच्छे नंबर लाने के लिए सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, सही ट्रिक्स भी जरूरी है। छात्र नीचे दिए गए आसान टिप्स को देखें। 

एग्जाम से पहले क्या करें? 

  1. NCERT अच्छी तरह दोहराएं – ज्यादातर सवाल NCERT से ही आते हैं।
  2. महत्वपूर्ण फॉर्मूले और थियोरम एक जगह लिखकर रिवाइज करें। 
  3. पिछले साल के प्रश्न पत्र और सैंपल पेपर हल करें। 
  4. जिन टॉपिक्स में दिक्कत है, उन्हें आखिरी समय में जरूर दोहराएं।
  5. एग्जाम से एक दिन पहले हल्का रिवीजन करें, नया टॉपिक शुरू न करें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News