भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां की विविध संस्कृति और अनूठी परंपराएं भारत को अन्य राज्यों से अलग बनाती हैं। भारत की भूगौलिक संरचना की बात करें, तो यह उत्तर में हिमालय से घिरा हुआ है, तो पश्चिम में इसके अरब सागर देखने को मिलता है। वहीं, दक्षिण में हिंद महासागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी है।
इन सभी के साथ-साथ भारत अलग-अलग देशों से भी अपनी सीमा साझा करता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि अरब सागर भारत के कितने राज्यों से टकराता है। क्या हैं राज्यों का नाम, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
भारत के कितने राज्यों से टकराता है अरब सागर
अरब सागर भारत के पश्चिमी तट से जुड़ा हुआ है। यह भारत के 5 राज्यों से टकराता है, जो कि इस प्रकार हैः
-गुजरात – अरब सागर से जुड़ा सबसे लंबा तटीय क्षेत्र गुजरात का ही है। यहां पर कच्छ की खाड़ी और काठियावाड़ प्रायद्वीप से अरब सागर टकराता है। यहां की प्रमुख बंदरगाह की बात करें, तो ये कांडला और मुंद्रा पोर्ट है।
-महाराष्ट्र– यहां अरब सागर से जुड़े कई खूबसूरत बीच भी देखने को मिल जाएंगे। इस कड़ी में मुंबई, रत्नागिरी और रायगढ़ में खूबसूरत तटीय क्षेत्र है।
-गोवा–गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है। यहां सिर्फ दो जिले हैं। हालांकि, यह राज्य पुरी तरह से अरब सागर से जुड़ा हुआ है। हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी यहां के समुद्रतट का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं, जिनमें कलंगूट और बागा बीच प्रमुख है।
-कर्नाटक-कर्नाटक भी भारत का वह राज्य है, जो कि अरब सागर से सीमा साझा करता है। यहां कारवार और मंगलुरू जैसे बंदरगाह अरब सागर से जुड़े हैं।
-केरल – केरल को भारत का सबसे खूबसूरत राज्यों में गिना जाता है। यह भी अरब सागर से अपनी सीमा साझा करता है। इतिहास उठाकर देखें, तो ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी अरब सागर के माध्यम से केरल पहुंच मसालों का खूब व्यापार किया था। यहां से बड़ी मात्रा में मसालों का निर्यात किया जाता था। यह राज्य अरब सागर से अपनी सीमा साझा करता है और यहां का प्रमुख बंदरगाह कोचीन है।
और किन देशों से सीमा साझा करता है अरब सागर
भारत के अलावा अरब सागर अन्य देशों से भी अपनी सीमा साझा करता है, जो कि निम्नलिखित हैंः
-पाकिस्तान- अरब सागर यहां कराची और ग्वादर से अपनी सीमा साझा करता है।
-ईरान-अरब सागर यहां पर ओमान की खाड़ी के रास्ते से होते हुए ईरान से अपनी सीमा साझा करता है।
-ओमान-यह देश अरब सागर से अपना अधिकांश हिस्सा साझा करता है।
-यमन-इस देश का दक्षिण हिस्सा अरब सागर से सीमा साझा करता है।
-सोमालिया-अफ्रीका का यह देश पश्चिमी हिस्से के साथ अरब सागर से जुड़ा हुआ है।
पढ़ेंः भारत का ऐसा शहर, जिसका 21 बार बदल चुका है नाम, जानें क्या है नया नाम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation