Most Runs and Wickets Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 (T20) में अब तक जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले हैं, जहां बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ दोनों ही अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। रन बनाने की रेस में श्रीलंका के ओपनर पथुम निसंका सबसे आगे हैं, जिन्होंने 3 पारियों में 124 रन जुटाए हैं। उनके बाद अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और यूएई के मोहम्मद वसीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं गेंदबाज़ी में भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव छाए हुए हैं, जिन्होंने महज़ 3 मैचों में 8 विकेट अपने नाम किए और फिलहाल दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। सुपर-4 और नॉकआउट मुकाबलों के साथ इन आंकड़ों में और भी रोमांचक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Most Runs Asia Cup 2025 किसके नाम सर्वाधिक रन:
एशिया कप 2025 में रन बनाने के मामले में श्रीलंका के पथुम निसंका सबसे आगे हैं, जिन्होंने 3 पारियों में 124 रन बनाए। उनके बाद मोहम्मद वसीम (यूएई) लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (AFG) लिस्ट में दूसरे स्थान पर है.
Asia Cup 2025 टॉप रन-स्कोरर्स
खिलाड़ी | मैच | पारियाँ | रन | सर्वाधिक स्कोर | अर्धशतक |
पाथुम निस्सांका (SL) | 3 | 3 | 124 | 68 | 2 |
मोहम्मद नबी (AFG) | 3 | 3 | 108 | 60 | 1 |
मुहम्मद वसीम (UAE) | 3 | 3 | 102 | 69 | 1 |
अभिषेक शर्मा (IND) | 3 | 3 | 99 | 38 | - |
लिटन दास (BAN) | 3 | 3 | 96 | 59 | 1 |
निजाकत खान (HKG) | 3 | 3 | 94 | 52* | 1 |
सदीकुल्लाह अतल (AFG) | 3 | 3 | 91 | 73* | 1 |
फखर ज़मान (PAK) | 3 | 3 | 90 | 50 | 1 |
अजमतुल्लाह उमरजई (AFG) | 3 | 3 | 89 | 53 | 1 |
कुसल मेंडिस (SL) | 3 | 3 | 88 | 74* | 1 |
मोहम्मद हारिस (PAK) | 3 | 3 | 87 | 66 | 1 |
अली शराफू (UAE) | 3 | 3 | 85 | 51 | 1 |
हम्माद मिर्ज़ा (OMA) | 3 | 3 | 83 | 51 | 1 |
आमिर कलीम (OMA) | 3 | 3 | 79 | 64 | 1 |
साहिबज़ादा फर्हान (PAK) | 3 | 3 | 74 | 40 | - |
भारतीय बल्लेबाज क्यों नहीं टॉप में:
भारतीय बल्लेबाज अभी तक टॉप रन-स्कोरर्स की सूची में नज़र नहीं आ रहे हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि भारत ने अब तक केवल तीन मैच खेले हैं। इनमें से एक मुकाबला यूएई के खिलाफ लो-स्कोरिंग रहा, वहीं पाकिस्तान की टीम भी टीम इंडिया के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। हालांकि, ओमान के साथ एक अच्छा मुकाबला देखने को मिला।
Asia Cup 2025 Channel Numbers: टीम इंडिया के मैच LIVE देखें इन DTH चैनल नंबरों पर
कुलदीप यादव का कमाल:
एशिया कप 2025 में गेंदबाजी के मोर्चे पर भारत के स्पिनर कुलदीप यादव दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। उन्होंने सिर्फ 3 मैचों में 8 विकेट लेकर सबको प्रभावित किया है। कुलदीप की गेंदबाजी इस टूर्नामेंट में भारत की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है और टीम के लिए मैच विनिंग साबित हो रही है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक एक बार चार विकेट भी लिए है.
Most Wickets Asia Cup 2025 एशिया कप 2025 लीडिंग विकेट-टेकर
Asia Cup 2025 – सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़:
खिलाड़ी | मैच | पारी | विकेट | 4 विकेट |
जुनैद सिद्दीक़ (UAE) | 3 | 3 | 9 | 2 |
कुलदीप यादव (IND) | 3 | 3 | 8 | 1 |
साइम अय्यूब (PAK) | 3 | 3 | 6 | - |
नुवान तुषारा (SL) | 3 | 3 | 5 | 1 |
शाह फैसल (OMA) | 3 | 3 | 5 | - |
आमिर कलीम (OMA) | 3 | 3 | 5 | - |
नूर अहमद (AFG) | 3 | 3 | 4 | - |
जे. रमणंदी (OMA) | 2 | 2 | 4 | - |
रिशाद हुसैन (BAN) | 3 | 3 | 4 | - |
मुस्तफ़िज़ुर रहमान (BAN) | 3 | 3 | 4 | - |
चमीरा (SL) | 3 | 3 | 4 | - |
तस्किन अहमद (BAN) | 2 | 2 | 4 | - |
ए. शुक्ला (HKG) | 3 | 3 | 4 | - |
अबरार अहमद (PAK) | 3 | 3 | 3 | - |
अक्षर पटेल (IND) | 3 | 3 | 3 | - |
डेटा: ESPN
टूर्नामेंट इनसाइट्स
पथुम निसंका ने हर तरह की गेंदबाजी के खिलाफ रन बनाने की कला दिखाई है, जिससे श्रीलंका की टॉप ऑर्डर को मजबूती मिली है। कुलदीप यादव की लगातार विकेट निकालने की क्षमता और उनकी किफायती गेंदबाजी उन्हें अब तक का सबसे खतरनाक गेंदबाज बना रही है।
बता दें कि आगे के सुपर-4 और नॉकआउट मुकाबलों में कुछ रोचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में हर मैच के बाद अपडेटेड आँकड़े जानने के लिए आधिकारिक क्रिकेट पोर्टल चेक करना ज़रूरी है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation