RRB NTPC Graduate Level Result 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज 19 सितंबर 2025 को NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना जोन वाइज रिजल्ट और पीडीएफ रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
CBT-1 परीक्षा 5 से 24 जून 2025 तक आयोजित हुई थी, जिसकी प्रारंभिक उत्तर कुंजी 1 जुलाई को आई थी और आपत्तियां 6 जुलाई तक ली गई थीं। इस भर्ती के तहत कुल 8113 पद भरे जाएंगे, जिनमें स्टेशन मास्टर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट, सीनियर क्लर्क और गुड्स गार्ड जैसे पद शामिल हैं।
रेलवे ने कट-ऑफ, मेरिट लिस्ट और चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। सफल अभ्यर्थी अब CBT-2 परीक्षा में शामिल होंगे। ध्यान दें, गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी। रिजल्ट के बाद उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
Also Check: RRB NTPC Cut Off 2025
Zone-wise RRB NTPC Graduate Result 2025 PDF Download Link
टियर-1 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवार जिस RRB ज़ोन से परीक्षा में शामिल हुए हैं, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। नीचे ज़ोनवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट के लिंक दिए गए हैं:
Name of RRB | Website Link |
Ahmedabad | |
Ajmer | |
Allahabad | |
Bhopal | |
Bhubaneswar | |
Bilaspur | |
Chandigarh | |
Gorakhpur | |
Guwahati | |
Jammu & Srinagar | |
Kolkata | |
Malda | |
Mumbai | |
muzaffarpur | |
Patna | |
Ranchi | |
Secunderabad | |
Siliguri |
RRB NTPC Result 2025 Sarkari Result: आरआरबी एनटीपीसी परिणाम हाइलाइट्स
सीबीटी-1 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PDF प्रारूप में प्रकाशित योग्य उम्मीदवारों की सूची में अपने रोल नंबर को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट 2025 PDF में जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर प्रदर्शित होंगे, वे CBT-1 परीक्षा में सफल माने जाएंगे और उन्हें CBT-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट के बाद अपनी तैयारी तुरंत शुरू कर दें और आगे की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर रोजाना अपडेट चेक करते रहें।
विवरण | जानकारी |
संगठन का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) |
परीक्षा का नाम | RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 2025 |
पद का नाम | ग्रेजुएट लेवल (Graduate-Level) |
रिक्तियों की संख्या | 8113 |
RRB NTPC रिजल्ट 2025 तिथि | 19 सितंबर 2025 |
CBT-1 परीक्षा तिथि | 5 से 24 जून 2025 |
उम्मीदवार उपस्थित | लगभग 26 लाख |
आधिकारिक वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
RRB NTPC Graduate Level Result 2025 CBT 1: रिजल्ट कैसे चेक करें?
कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक RRB क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में ज़ोन-वार प्रकाशित किया जाएगा, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। उम्मीदवार इस PDF में Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर आसानी से खोज सकते हैं। रिजल्ट PDF प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन किया जा सकता है।
-
सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-
होम पेज पर दिए गए "CEN No. 05/2024 Recruitment of various Non-Technical Popular Categories (NTPC)-Graduate " लिंक पर क्लिक करें।
-
अपनी लॉगिन विवरण (रोल नंबर और जन्मतिथि) डालकर लॉगिन करें।
-
स्क्रीन पर रिजल्ट PDF फाइल खुल जाएगी।
-
PDF फाइल में अपना नाम और रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl+F का उपयोग करें।
-
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट 2025 PDF फाइल डाउनलोड करें।
-
अंत में रिजल्ट का प्रिंट निकाल लें।
RRB NTPC Result 2025 Graduate Level: रिजल्ट जारी होने के बाद अगला क्या होगा?
जो उम्मीदवार CBT-1 में सफल होते हैं, वे CBT-2 के लिए पात्र होंगे। इसलिए सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट आने के तुरंत बाद इसके लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी नियमित रूप से अपडेट होती रहेगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation