BPSC 71st Prelims Answer Key 2025 OUT: बीपीएससी 71वीं उत्तर कुंजी जारी, ये रहा PDF डाउनलोड लिंक

Sep 19, 2025, 19:16 IST

BPSC 71st Answer Key 2025 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज, 19 सितंबर को 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी की है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब इसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार उत्तर कुंजी में गलती होने पर 21 से 27 सितंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उत्तर कुंजी से वे अपने अनुमानित अंक आसानी से निकाल पाएंगे। उत्तर कुंजी और इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

BPSC 71st Answer Key 2025 OUT
BPSC 71st Answer Key 2025 OUT

BPSC 71st Prelims Answer Key 2025 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 13 सितंबर 2025 को 912 केंद्रों पर 71वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (CCE 2025) आयोजित की, जिसमें लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए। यह परीक्षा BAS, BPS, BFS समेत कई सेवाओं में भर्ती का मौका देती है। आयोग ने अब इसकी उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर अपने उत्तर मिलाकर अनुमानित अंक जान सकते हैं।

RRB NTPC Graduate Level Result 2025 OUT

Screenshot 2025-09-19 163304-compressed

Also Check:- BPSC 71st Cut Off 2025

BPSC 71st Answer Key 2025- बीपीएससी 71वीं उत्तर कुंजी 2025 हाइलाइट्स

बीपीएससी ने आज, 19 सितंबर को 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 की अनंतिम उत्तर कुंजी अपनी वेबसाइट पर जारी की है। यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में त्रुटि लगती है, तो वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों की जांच के बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1264 पदों पर नियुक्तियां होंगी। अन्य परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है।

संगठन का नाम

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

परीक्षा का नाम

BPSC 71वीं CCE 2025

रिक्तियों की संख्या

1264

आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि

19 सितंबर 2025 

परीक्षा की तारीख

13 सितंबर 2025

मार्किंग स्कीम

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1 अंक, 

  • प्रत्येक गलत उत्तर पर -1/3 अंक

आधिकारिक वेबसाइट

bpsc.bihar.gov.in

BPSC 71st Answer Key 2025 PDF Link- Active

BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा उत्तर कुंजी 2025 अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार लॉगिन किए बिना सीधे एक्टिव लिंक पर क्लिक कर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद वे अपने उत्तर मिलाकर अनुमानित अंक निकाल सकते हैं।

BPSC 71st Answer Key 2025 PDF

यहां क्लिक करें

BPSC 71st Prelims Answer Key 2025 Objection Details: आपत्ति विवरण क्या है?

BPSC 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के सामान्य अध्ययन (General Studies) विषय की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 से 27 सितंबर 2025 तक अपने Username और Password से लॉगिन कर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित प्रश्न के लिए प्रामाणिक साक्ष्य या स्रोत अपलोड करना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। निर्धारित तिथि के बाद या अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी।

BPSC 71st Answer Key 2025 कैसे डाउनलोड करें?

BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड करने का आसान तरीका यहां देखें:

  1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर “Answer Key” या संबंधित लिंक खोजें।

  3. 71वीं CCE 2025 उत्तर कुंजी का लिंक होगा, उस पर क्लिक करें।

  4. उत्तर कुंजी PDF फॉर्मेट में खुलेगी।

  5. PDF डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड या सेव का विकल्प चुनें।

  6. डाउनलोड करने के बाद आप अपने उत्तर मिलाकर अनुमानित अंक निकाल सकते हैं।

BPSC Answer key 71st: बीपीएससी 71 वीं प्रारंभिक परीक्षा मार्किंग स्कीम क्या है?

बीपीएससी 71 वीं प्रारंभिक परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा। पूरी परीक्षा 150 अंकों की होगी।

विवरणअंक
कुल प्रश्न 150
प्रत्येक प्रश्न का अंक 1 अंक
सही उत्तर +1 अंक
गलत उत्तर –1/3 अंक (नेगेटिव मार्किंग)
कुल अंक 150
 

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News