हाइवे पर नहीं लगाने होंगे ब्रेक, भारत के 7 टोल प्लाजा पर MLFF सिस्टम शुरू
भारत में अब हाइवे पर टोल प्लाजा की परिभाषा बदल रही है। क्योंकि, अब टोल प्लाजा पर ब्रेक नहीं लगाने होंगे, बल्कि MLFF सिस्टम से जरिये आप बिना रूके गुजर सकते हैं। क्या है पूरा सिस्टम, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
अब भारत में नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा की परिभाषा बदल रही है। सबसे अहम बदलाव टोल प्लाजा पर लंबी-लंबी लाइनों में देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में अब वाहन चालकों को हाइवे पर ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, देश के 7 हाइवे पर MLFF सिस्टम शुरू हो गया है। क्या है यह पूरा सिस्टम और कैसे काम करता है, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
क्या होता है MLFF सिस्टम
इस सिस्टम के तहत अब वाहन बिना रूके ऊपर लगे हुए ओवरहेड गैंट्री के नीचे से गुजरते हैं और बाद में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से टोल का भुगतान हो जाता है। इस तकनीक को मल्टी-लेन फ्री फ्लो(MLFF) कहा जाता है। भारत में टोल टैक्स वसूलने के लिए यह सबसे बड़ा बदलाव है, जिसने टोल टैक्स की परिभाषा बदल दी है।
कैसे काम करता है MLFF
अब यह जानना जरूरी है कि MLFF सिस्टम कैसे काम करता है, तो आपको बता दें कि यह फास्टैग की जगह नहीं है, बल्कि उसे और आधुनिक बनाता है। नई तकनीक के तहत ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निश(ANPR) कैमरों को फास्टैग आधारित इलेक्ट्रॉनिक वसूली के साथ जोड़ा गया है।
कौन-कौन-से हाइवे पर है MLFF सिस्टम
देश में सबसे पहले एमएलएफएफ सिस्टम की शुरुआत मई, 2026 में NH-48 पर शुरू हुआ था। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 पर दूसरा ऐसा टोल प्लाना बना था। वहीं, जून में राजस्थान के NH-48 पर दिल्ली-जयपुर मार्ग पर MLFF सिस्टम शुरू हुआ था।
वहीं, NH-44 के पानीपत-जालंधर खंड पर घरौंडा, जुलाई में दिल्ली-जयपुर कॉरिडोर पर तीन प्लाजा पर यह सुविधा शुरू हुई थी। वहीं, अक्टूबर में दक्षिण भारत में तमिलनाडू के तांबरम-तिंडीवनम खंड NH-179B टोल प्लाजा पर यह शुरू हुआ था। ऐसे में अब तक 7 टोल प्लाज पर यह व्यवस्था लागू है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.