प्रयागराज की बेटी ने गाड़ा झंडा, महज 23 साल की उम्र में बनी IAS

Last Updated: Nov 23, 2026, 13:09 IST

IAS Saumya Pandey Story: कहते हैं कि सफलता की कोई उम्र नहीं होती। बस कड़ी मेहनत, लगन और जीत का जज़्बा होना चाहिए। यूपी के बेटी सौम्या पांडे महज 23 साल की उम्र में IAS बन गई है और सबसे कमाल की बात यह है कि उन्होंने पहली ही बार सिविल सेवा परीक्षा का एग्जाम पास कर लिया, जिसमें सौम्या की रैंक 4 आई थी। 

IAS Saumya Pandey Story
IAS Saumya Pandey Story

IAS Saumya Pandey Motivational Story in Hindi: सौम्या पांडे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की रहने वाली है, जिनका जन्म 12 जनवरी 1994 को हुआ था। अगर हम उनकी शिक्षा की बात करें, तो सौम्या ने अपनी स्कूली शिक्षा प्रयागराज से पूरी की। उनके पिता बताते हैं कि  वह बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही है। 10वीं में सौम्या के 98 प्रतिशत और 12वीं में 97.8 प्रतिशत अंक आए थे। 12वीं के बाद उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनयरिंग से ग्रेजुएशन पूरा किया।

2017 बैच की IAS है सौम्या 

सौम्या पांडे 2017 बैच की IAS है। फिलहाल वह बरेली विकास प्राधिकरण एवं आरएफसी में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। उन्हें साल 2020 में सर्वश्रेष्‍ठ कलेक्‍टर का पुरस्‍कार भी मिल चुका है। सौम्या ने IAS पद संभालने के बाद शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार करने पर जोर दिया। कोविड के दौरान उन्हें काफी लाइमलाइट मिली थी क्योंकि वह अपनी 22 दिन की बेटी को लेकर ऑफिस काम निपटाने पहुंच गई थी। सबने सौम्या की तारीफ की थी। 

जब UPSC में किया टॉप 

IAS सौम्या पांडे ने 8 से 10 महीने की तैयारी में पहली ही बार में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली, जिसमें उन्होंने चौथी रैंक लाकर टॉप किया। जानकारी के लिए बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। सौम्या के पति के नाम डॉ नितिन गौड़ है, जो खुद एक IAS है। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद एक साल का ब्रेक लिया और UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की, जिसका रिजल्ट हम सभी के सामने हैं। 

आखिर सौम्या पांडे कैसे बनी IAS?   

सौम्या अपनी इस IAS के सफलता की कहानी के बारे में बताती है कि उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और आठ-नौ महीने जमकर मेहनत की। वहरोजाना 8 घंटे पढ़ाई करती  थीं। सौम्या कहती है कि तैयारी के लिए NCERT बुक्स से बेहतर कुछ नहीं है। आपको अपनी कमियों पर लगातार काम करते रहने चाहिए और उनमें सुधार भी करते रहने चाहिए।    

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 23, 2026, 13:09 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News