यूपी में श्रमिकों की बढ़ी न्यूनतम मजदूरी, आपके जिलें में कितना बढ़ा पैसा, जानें नई दरें

Last Updated: Oct 28, 2026, 18:23 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने अकुशल, अर्द्धकुशल और कुशल श्रमिकों के परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (VDA) में संशोधन का ऐलान किया है। इसके बाद श्रमिकों की न्यूनतम मासिक मजदूरी में 174.25 रुपये से लेकर 238.39 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।   

74 अनुसूचित नियोजनों के श्रमिकों को मिलेगा लाभ
74 अनुसूचित नियोजनों के श्रमिकों को मिलेगा लाभ

UP Minimum Wages: उत्तर प्रदेश में काम करने वाले श्रमिकों के लिए राहत की खबर है। महंगाई के बीच अब उन्हें पहले के मुकाबले अधिक न्यूनतम मजदूरी मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने अकुशल, अर्द्धकुशल और कुशल श्रमिकों के परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (VDA) में संशोधन किया है। इसके बाद श्रमिकों की न्यूनतम मासिक मजदूरी में 174.25 रुपये से लेकर 238.39 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू हैं और 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेंगी। हालांकि, हर श्रमिक को मिलने वाली बढ़ोतरी उसके काम की कैटेगरी और जिले पर निर्भर करेगी। 

74 अनुसूचित नियोजनों के श्रमिकों को मिलेगा लाभ

श्रम विभाग की ओर से 21 अक्टूबर 2026 को जारी शासनादेश के मुताबिक, प्रदेश के 74 अनुसूचित नियोजनों में VDA की नई दरें तय की गई हैं। इसका मकसद महंगाई में बदलाव के अनुरूप श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में संशोधन करना है। 

नई दरें जनवरी से जून 2026 के दौरान अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के औसत 431 अंकों के आधार पर निर्धारित की गई हैं। 

गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में कितनी बढ़ी मजदूरी?

गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में काम करने वाले श्रमिकों को संशोधित दरों के अनुसार अधिक मजदूरी मिलेगी।

अकुशल श्रमिक: मासिक मजदूरी 13,690 रुपये से बढ़कर 13,883.59 रुपये हो गई है। यानी 193.59 रुपये अधिक मिलेंगे।

अर्द्धकुशल श्रमिक: मजदूरी 15,059 रुपये से बढ़कर 15,271.41 रुपये हो गई है। इसमें 212.41 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

कुशल श्रमिक: वेतन 16,868 रुपये से बढ़कर 17,106.39 रुपये हो गया है। यानी हर महीने 238.39 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

नगर निगम वाले अन्य जिलों में कितना मिलेगा पैसा 

गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद को छोड़कर नगर निगम वाले अन्य जनपदों में भी मजदूरी बढ़ाई गई है। यहां अकुशल श्रमिकों को अब 13,189.68 रुपये, अर्द्धकुशल श्रमिकों को 14,507.46 रुपये और कुशल श्रमिकों को 16,250.86 रुपये न्यूनतम मासिक मजदूरी मिलेगी।

इन कैटेगरी में क्रमशः 183.68 रुपये, 201.46 रुपये और 225.86 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

बाकी जिलों के श्रमिकों को कितना फायदा?

प्रदेश के शेष जिलों में अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मासिक मजदूरी 12,356 रुपये से बढ़कर 12,530.25 रुपये हो गई है। वहीं, अर्द्धकुशल श्रमिकों को अब 13,782.30 रुपये और कुशल श्रमिकों को 15,438.42 रुपये मिलेंगे। इस कैटेगरी में मासिक बढ़ोतरी 174.25 रुपये से 214.42 रुपये तक है।

महंगाई के आधार पर तय हुईं नई दरें

परिवर्तनीय महंगाई भत्ते की गणना में जनवरी से जून 2026 के औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 431 को आधार बनाया गया है। निर्धारित आधार स्तर 400 अंक होने के कारण इसके ऊपर हुई बढ़ोतरी को ध्यान में रखकर नई दरें तय की गई हैं।

सरकारी प्रावधानों की माने तो, दैनिक न्यूनतम मजदूरी मासिक मजदूरी के 1/26वें हिस्से के आधार पर निकाली जाएगी।

साथ ही, जिन कर्मचारियों को पहले से तय न्यूनतम दरों से अधिक वेतन मिल रहा है, उनकी अधिक मजदूरी जारी रखने का प्रावधान भी किया गया है। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 28, 2026, 18:23 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News