UP MLC Election Winners List 2026: यूपी में बीजेपी ने 5 और सपा ने 3 सीटें जीतीं, यहां देखें विजेताओं के नाम

Last Updated: Oct 28, 2026, 16:48 IST

UP MLC Election Winners List 2026: उत्तर प्रदेश की विधान परिषद 11 सीटों के लिए कराये गए चुनाव में 8 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए है। जहां सत्ताधारी बीजेपी ने 5 और समाजवादी पार्टी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं 3 सीटों पर अभी भी काउंटिंग का काम जारी है। 

UP MLC Election Winners List 2026
UP MLC Election Winners List 2026

UP MLC Election Winners List 2026: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों ने प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया है। 11 सीटों पर हुए इस चुनाव को विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल माना जा रहा है। अब तक आठ सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिनमें भाजपा ने पांच और समाजवादी पार्टी (सपा) ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, तीन सीटों पर मतगणना जारी है। इन सीटों पर भाजपा एक और सपा दो सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव के नतीजों में सबसे ज्यादा चर्चा पीएम  नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की हो रही है। यहां भाजपा को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, स्नातक सीट पर भी पार्टी पीछे चल रही है।

दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में शुरुआती झटके के बाद भाजपा ने बढ़त बना ली है। ऐसे में बाकी सीटों के नतीजों पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं। 

वाराणसी में सपा ने जीती शिक्षक सीट

वाराणसी में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का नतीजा BJP के लिए निराशाजनक रहा। यहां समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की है। वहीं, वाराणसी स्नातक सीट पर भी सपा आगे चल रही है।

गोरखपुर में भाजपा आगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पर मुकाबला दिलचस्प रहा। शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद भाजपा ने वापसी की और अब वह इस सीट पर आगे चल रही है। हालांकि, अंतिम परिणाम घोषित होने तक इस सीट की स्थिति पर नजर बनी हुई है।

यूपी शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव परिणाम 

निर्वाचन क्षेत्र

क्षेत्र का प्रकार

विजेता 

स्टेटस 

हारे उम्मीदवार (पार्टी)

वाराणसी

शिक्षक

लाल बिहारी (सपा)

जीते

प्रमोद मिश्रा (भाजपा)

मेरठ

शिक्षक

श्रीचंद अग्रवाल (भाजपा)

जीते

नितिन कुमार तोमर (सपा)

बरेली

शिक्षक

हरि सिंह ढिल्लो (भाजपा)

जीते

दानिश अख्तर (सपा)

लखनऊ

शिक्षक

उमेश द्विवेदी (भाजपा)

जीते

प्रतीक कुमार (सपा)

आगरा

शिक्षक

आकाश अग्रवाल (सपा)

जीते

हरिकिशोर (भाजपा)

गोरखपुर

शिक्षक

-

ध्रुव त्रिपाठी आगे (बीजेपी )

-

मेरठ

स्नातक

दिनेश गोयल (भाजपा)

जीते

प्रमेंद्र भाटी (सपा)

आगरा

स्नातक

मानवेंद्र (भाजपा)

जीते

शशांक यादव (सपा)

झांसी

स्नातक

मान सिंह (सपा)

जीते

अशोक राठौर (भाजपा)

लखनऊ

स्नातक

-

कांति सिंह (सपा) आगे 

-

वाराणसी

स्नातक

-

आशुतोष सिन्हा (SP) आगे

-

भाजपा ने इन पांच सीटों पर दर्ज की जीत

अब तक घोषित नतीजों में भाजपा ने पांच सीटों पर कब्जा जमाया है। इनमें मेरठ स्नातक, मेरठ शिक्षक, लखनऊ शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक और आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

मेरठ स्नातक सीट से दिनेश कुमार गोयल ने जीत हासिल की, जबकि मेरठ शिक्षक सीट पर चंद्र शर्मा विजयी रहे। लखनऊ शिक्षक सीट से उमेश द्विवेदी और बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट से डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने जीत दर्ज की।

वहीं, आगरा स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ने एक बार फिर जीत हासिल की। उन्होंने सपा के शशांक यादव को हराया। 

सपा ने तीन सीटों पर मारी बाजी

समाजवादी पार्टी ने भी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। वाराणसी शिक्षक सीट पर लाल बिहारी यादव और आगरा शिक्षक सीट पर डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की। इसके अलावा झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सपा के मान सिंह यादव ने भाजपा के अशोक राठौर को शिकस्त दी।

तीन सीटों के नतीजों पर टिकी नजरें

11 सीटों में से आठ के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जबकि तीन सीटों पर मतगणना जारी है। उपलब्ध रुझानों के मुताबिक, भाजपा गोरखपुर शिक्षक सीट पर आगे है। वहीं, सपा वाराणसी स्नातक और लखनऊ स्नातक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। इन तीनों सीटों के अंतिम नतीजे आने के बाद चुनाव की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

Bihar MLC Election Result 2026 LIVE: सभी 8 सीटों के परिणाम

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 28, 2026, 13:11 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News