RRB ALP Admit Card 2026: कब और कैसे डाउनलोड करें असिस्टेंट लोको पायलट एडमिट कार्ड

Last Updated: Oct 28, 2026, 17:47 IST

RRB ALP CBT 1 Admit Card 2026: उम्मीदवार जिसने रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड RRB की आधिकारिक और क्षेत्रीय वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। आरआरबी एएलपी परीक्षा का आयोजन 3 से 5 तक किया जाएगा। 

RRB ALP CBT 1 Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
RRB ALP CBT 1 Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

RRB ALP CBT 1 Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके RRB की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां उल्लिखित होती है। 

RRB ALP Admit Card 2026 कब आएगा?

आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 3, 4 और 5 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाते हैं। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए आसानी से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB ALP Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

असिस्टेंट लोको पायलट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in या अपने संबंधित RRB की वेबसाइट पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होमपेज पर ALP E-Call Letter से संबंधित लिंक खोजें।

  3. संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  4. अब अपना Registration Number और मांगी गई जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें।

  5. यदि स्क्रीन पर कैप्चा दिया गया है, तो उसे भरकर लॉगिन करें।

  6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  7. एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करें।

  8. प्रवेश पत्र को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

RRB ALP एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई जानकारी ध्यान से चेक करनी चाहिए। एडमिट कार्ड में आमतौर पर निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं:

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • परीक्षा तिथि और समय

  • परीक्षा की शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

  • उम्मीदवार की फोटो और जरूरी निर्देश

यदि एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी में कोई गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवार को तुरंत संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।

परीक्षा केंद्र पर किन दस्तावेजों को ले जाना जरूरी है?

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और आवेदन के दौरान बताए गए वैध फोटो पहचान पत्र का मूल दस्तावेज लेकर जाना चाहिए। पहचान पत्र के रूप में कौन-से दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे, इसकी जानकारी आधिकारिक निर्देशों में जरूर चेक कर लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 28, 2026, 17:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News